पोस्ट ऑफिस की स्कीम पैसों की चिंता से दिलाएगी मुक्ति,कम टाइम में मिलेगा 16 लाख का मोटा फंड….
अगर आप कम टाइम में मोटा फंड बनाने की सोच रहे हैं तो ये खबर आपके बहुत काम की है. क्योंकि पोस्ट ऑफिस की आरडी स्कीम (RD Scheme)आपको महज 10 साल में 16 लाख रुपए का मोटा फंड देगी.
जिसके बाद आपकी धन संबंधी सारी समस्याएं दूर हो जाएंगी. स्कीम की खास बात ये है कि इसमें आप महज 10 साल की उम्र से ही निवेश शुरू कर सकते हैं. आपको बता दें कि पोस्ट ऑफिस की ये छोटी बचत योजना (Post Office Small Saving Scheme) आपके धन की चिंता खत्म कर देगी.
स्कीम की जरूरी बातें
पोस्ट ऑफिस के मुताबिक आरडी स्कीम में निवेश करने के लिए आपको भारत का नागरिक होना जरूरी है. स्कीम की खास बात ये है कि सिर्फ 10 साल का बच्चा भी स्कीम से जुड़ सकता है. साथ ही सिर्फ 100 रुपए के निवेश से आप स्कीम से जुड़ सकते हैं. इसके अलावा पोस्ट ऑफिस की इस योजना को छोटी बचत योजना के तौर पर पेश किया जाता है. साथ ही आरडी योजना में कम से कम 5 साल के लिए निवेशक को निवेश करना होता है. आपको बता दें कि आवर्ती जमा को पूरी तरह जोखिम मुक्त माना जाता है. क्योंकि इसका बाजार से कोई लेना-देना नहीं होता.
10 रुपए के निवेश से कर सकते हैं स्टार्ट
जानकारी के मुताबिक आरडी स्कीम में कम से कम 10 रुपए प्रतिमाह का निवेश किया जा सकता है. साथ ही आप 100 रुपए के निवेश से भी योजना से जुड़ सकते हैं. हालाकि अधिकतम आप जितना चाहें उतना निवेश योजना के तहत कर सकते हैं. योजना की खास बात ये है कि यदि किसी वजह से निवेशक की मृत्यु हो जाती है तो पूरा पैसा नॉमिनी को दिया जाता है. इसके अलावा निवेश शुरू करने के 1 साल बाद आप आधा पैसा कभी भी निकाल सकते हैं.
- वेदांता पावर प्लांट हादसा: बिलासपुर में 29 अप्रैल को सुनवाई, आम लोग भी जांच टीम को दे सकते हैं घटना से जुड़े सबूत… - April 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में शराब दुकानों में ओवर टाइम घोटाला : 115 करोड़ रुपए की गड़बड़ी में मैन पावर सप्लाई करने वाली कंपनी ईगल के दो अफसर गिरफ्तार… - April 22, 2026
- छत्तीसगढ़:भीषण गर्मी का असर,राशन दुकानों के समय में हुआ बदलाव, अब सुबह 7 से रात 9 बजे तक मिलेगा अनाज, दोपहर में दो घंटे बंद रहेगी दुकानें… - April 22, 2026

