छत्तीसगढ़:शिक्षा विभाग में सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी,पुलिस नें किया गिरफ्तार…
रायपुर। शिक्षा विभाग में सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने के बाद गोवा में मौज-मस्ती करने वाले ठग को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपित विपिन अग्रवाल निवासी ग्राम बगीचा जिला जशपुर को गोवा से पकड़ा है।
उसके खिलाफ धोखाधड़ी की धारा के तहत अपराध कायम कर कार्रवाई की गई। आरोपित ने 11 लाख 50 हजार रुपये की ठगी की गई थी। थाने में शांति नगर निवासी सुरेंद्र पाल ने ठगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।
जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में होना बताया था :
सुरेंद्र ने बताया कि विपिन अग्रवाल निवासी बगीचा जिला जशपुर से कोरोना काल में शांति नगर स्थित चाय दुकान के पास हुई थी। जून 2022 में गांधी उद्यान सिविल लाइन रायपुर के पास में अपने दोस्त गिरधारी कुमार एवं रज्जाक खान के साथ बैठा था, उसी समय वहां विपिन अग्रवाल आया और जरूरी बात करने शाम को मिलने के लिए कहा। 29 जून को सुबह सभी गांधी उद्यान पहुंचे। जहां विपिन अग्रवाल मौजूद था। विपिन ने कहा कि उसकी पहचान कई सरकारी विभागों में है। उसने कई लोगों की सरकारी नौकरी लगवाई है। वह सरकारी नौकरी लगवा सकता है। दो दिन बाद सुरेंद्र पाल से कहा कि शिक्षा विभाग में सरकारी नौकरी लगवाने की बात कर लिया हूं, 11 लाख 50 हजार रुपये देने पड़ेंगे। 15 दिन के अंदर सरकारी नौकरी शिक्षा विभाग में लग जाएगी।
विपिन ने खुद को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पदस्थ होना बताया। उसने फिर से कहा कि वह कई लोगों की नौकरी लगवा चुका है। सुरेंद्र झांसे में आ गया और चार जुलाई चार लाख रुपये नगदी, इसके बाद छह जुलाई 2022 को गिरधारी और रज्जाक के साथ सात लाख 50 हजार रुपये दिए। प्रार्थी ने यह रकम ब्याज के रूप में ली थी। पैसे मिलने के बाद विपिन ने कहा कि एक-दो दिन में नियुक्ति आदेश मिल जाएगा, परंतु 15 जुलाई तक नियुक्ति आदेश नहीं मिलने पर प्रार्थी ने विपिन के मोबाइल नंबर पर संपर्क किया। आरोपित ने तीन दिन का समय और मांगा और आश्वासन दिया कि तीन दिन के अंदर सरकारी नौकरी शिक्षा विभाग में लगाने का नियुक्ति आदेश मिल जाएगा। जब नौकरी नहीं लगी तो प्रार्थी ने पैसे की मांग की। विपिन टालमटोल करने लगा। 30 जुलाई तक कोई नियुक्ति आदेश विपिन ने नहीं दिया। तब सुरेंद्र ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय रायपुर जाकर पता किया तो पता चला कि वहां विपिन अग्रवाल नाम का कोई व्यक्ति कार्यरत नहीं है। तब तक वह गोवा भाग गया था।
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
