रायगढ़: बाल दिवस पर स्कूल मे परोसा गया मुर्गा भात, शराबखोरी की भी शिकायत….शिक्षक मुंह मे गुटका दबा कर कराते है अध्यापन…
रायगढ़। दर्रीपारा शासकीय स्कूल के हेडमास्टर को लेने के देने पड़ गए। स्कूल में बाल दिवस का आयोजन किया गया। लेकिन खाने में बच्चों को नॉन वेज परोस दिया गया। जिसपर पालकों ने ऐतराज जताया। शिक्षा विभाग में शिकायत कर दी। अब जांच की बात कही जा रही है। बाल दिवस के अवसर पर रायगढ़ के दर्रीपारा शासकीय स्कूल के हेडमास्टर ने स्कूल में चिकन पार्टी का आयोजन किया। शिक्षकों ने न खुद तो चिकन खाया ही साथ ही बच्चों को भी नॉन वेज परोस दिया। जब पालकों, स्थानीय लोगों को इस बारे में पता चला तो शिक्षा विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। मामला उजागर होने के बाद आनन-फानन में खाने को बाहर फेंक दिया। मामले में अधिकारी ने मिड डे मील के मुताबिक एक दिन एक अंडे की बात कह डाली। वहीं मामले में जांच के बारे कहा। इधर, हेडमास्टर ने पल्ला झाड़ते कहा कि उन्होंने बच्चों की फरीयाद पूरी की। बच्चों को चिकन खाने का मन था तो खिला दिया। इसमें क्या गलत किया।
नवंबर जिसे पूरा देश बाल दिवस रूप में मानता है । इस अवसर पर विकासखण्ड लैलूंगा के ग्राम पंचायत नारायणपर के मोहल्ला दर्रीपारा कोड़ामाई के प्राथमिक शाला व माध्यमिक शाला में पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिवस पर बाल दिवस मनाया गया,आपको बता दें कि इस स्कूल में बाल दिवस कार्यक्रम के पूर्व बच्चों शिक्षकों और पालकों के खाने पीने की व्यवस्था की गई थी।लेकिन बात दे यहाँ सभी को खाने में मुर्गा मटन परोसा गया।साथ ही कुछ शिक्षक शराब पीकर उपस्थित मिले,जब मीडिया की टीम स्कूल पहुँची तो वहां रसोई में मुर्गा बना मिला जहां रसोईया खाना खा रहे थे वही शिक्षक व बच्चे बाल दिवस मनाने से पहले खा लिए थे।

जब शिक्षक से पूछा गया तो बताया कि बच्चों के मांग पर मुर्गा बनाया गया है सभी ने खाया भी है,अगर शिक्षा के मंदिर में शिक्षक स्कूल में मुर्गा खाएं और शराब पीये तो देश का क्या होगा,जहां एक ओर पूरा भारत 14 नवम्बर को स्कूलों में पूजा अर्चना करके पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिवस मनाया जाता है।
स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन के साथ खेल कूद होता है। पर यहां के कुछ स्कूलों का नजारा ही कुछ और है । मजे वाली बात यह है कि यहां के शिक्षक हमेशा अपने मुंह में पान मसाला गुटखा दबा के बच्चों को पढ़ाते हैं। अब देखने वाली बात होगी कि कोड़ामाई दर्रीपारा के स्कूल में मांस मटन बनवाया शराब खोरी के बाद बाल दिवस मनाया गया है । तो ऐसे शिक्षकों पर शिक्षा विभाग के अधिकारी अब क्या कार्यवाही करते है या फिर जांच के नाम पर ठण्डे बस्ते में डाल दिया जायेगा…!
- वेदांता पावर प्लांट हादसा: बिलासपुर में 29 अप्रैल को सुनवाई, आम लोग भी जांच टीम को दे सकते हैं घटना से जुड़े सबूत… - April 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में शराब दुकानों में ओवर टाइम घोटाला : 115 करोड़ रुपए की गड़बड़ी में मैन पावर सप्लाई करने वाली कंपनी ईगल के दो अफसर गिरफ्तार… - April 22, 2026
- छत्तीसगढ़:भीषण गर्मी का असर,राशन दुकानों के समय में हुआ बदलाव, अब सुबह 7 से रात 9 बजे तक मिलेगा अनाज, दोपहर में दो घंटे बंद रहेगी दुकानें… - April 22, 2026

