महिला ने दिया कुत्ते के बच्चे को जन्म!, 65 साल की बुजुर्ग ने किया दावा, देखने के लिए घर पर उमड़ी भीड़, डॉक्टर्स ने कहा…
कुछ लोग लाइमलाइट में बने रहने के लिए ऐसी हरकत कर देते हैं, जो मीडिया पर चर्चा का विषय बन जाता है। सोशल मीडिया पर इस तरह के मामले तेजी से वायरल होने लगते हैं। लोग मजे लेकर इस तरह के पोस्ट और वीडियो देखते रहते हैं। जमकर मजा लेते हैं। वहीं कुछ लोगों को बुरा लगता है, तो वे ट्रोल करने से भी पीछे नहीं हटते। कुछ ऐसा ही दावा किया है एक बुजुर्ग महिला ने। यूपी के बदायूं से अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां की रहने वाली एक बुजुर्ग महिला ने कुत्ते की बच्चे यानी पपी को जन्म दिया है। वहीं डॉक्टरों ने भी इसे अंधविश्वास की बताया है। डॉक्टरों ने कहा कि ऐसा हो नहीं सकता। मामले की जांच कराई जाएगी।

इस खबर को सुनकर सभी हैरान है, जिसने भी यह खबर सुनी है सभी हैरान रह गए हैं। डॉक्टरों के अनुसार यह पूरी तरह से अंधविश्वास है, लेकिन गांव के इस परिवार का दावा है कि उनके घर की 65 वर्षीय महिला ने अपने गर्भ से कुत्ता के बच्चे को जन्म दिया है। महिला का दावा है कि कुत्ते के बच्चे के जन्म से पहले उसके सपने में भैरव बाबा आए थे, उन्होंने कहा था कि वह उनके गर्भ से कुत्ते के बच्चे के रूप में जन्म लेंगे।
मामला बदायूं जिले के सहसवान तहसील क्षेत्र के जामुनी गांव का है। गांव निवासी लोंगश्री की उम्र 65 साल है। उनके तीन बेटियां है। सभी की शादी हो चुकी है। महिला के दावा के मुताबिक, 17 साल से उनके पेट में एक गांठ थी। जब वह सोती थी तो उनके स्वप्न में भैरव बाबा दिखायी देते थे। भैरव बाबा कहते थे कि वह एक दिन कुत्ता के बच्चे के रूप में उनके गर्भ से जन्म लेंगे। महिला और उसके पति का दावा है कि सात नवबंर को महिला ने पिल्ला को जन्म दे दिया। इसके बाद महिला के घर लोगों की भीड़ जुटने लगी। महिला के पति मुंशीलाल ने बताया की उनकी तीन बेटियां है। वह अपने अपने ससुराल में रहती है। जबकि वह और उनकी पत्नी एक साथ रहती है। हालांकि खबर पूरी तरह से अफवाह बताई जा रही है।
- छत्तीसगढ़:बिजली विभाग की नई सुविधा : लाइट जाने पर मीटर के पुश बटन को दबाने पर जुड़ेगा कनेक्शन… - April 18, 2026
- छत्तीसगढ़ में पुराने नोट-सिक्कों के नाम पर ठगी, हरियाणा से मास्टरमाइंड गिरफ्तार… - April 18, 2026
- छत्तीसगढ़ में मातम में बदलीं खुशियां : चौथिया कार्यक्रम में जा रही पिकअप पलटी, 1 की मौत और 17 घायल… - April 18, 2026

