साली को घूमाने के बहाने साथ ले गया और जंगल में किया दुष्कर्म, शहर छोड़कर भागते समय पुलिस ने किया गिरफ्तार…
मध्य प्रदेश के दमोह जिले में रिश्तों को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। दूर के रिश्ते में जीजा लगने वाले आरोपी ने साली से रेप कर दिया। वह उसे घुमाने के बहाने लेकर गया था और जंगल में घिनौनी हरकत को अंजाम दिया।
जब उसे पता चला कि उसके खिलाफ केस दर्ज हो गया है तो वह शहर छोड़कर भागने वाला था, पुलिस ने उसे तेंदुखेड़ा बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार मामला दमोह जिले के तेंदुखेड़ा थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली युवती ने शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि उसके साथ बटियागढ़ थाना के घूघस में रहने वाले युवक ने दुष्कर्म किया है। आरोपी दूर की रिश्तेदारी मे उसका जीजा लगता है। युवती ने बताया कि आरोपी उसके घर आया था। उसने घुमाने की बात कही और साथ ले गया। थोड़ी दूर जाकर वह उसे जंगल में ले गया और जोर-जबर्दस्ती करने लगा। जान से मारने की धमकी देकर उसने मेरा रेप किया। वह जैसे-तैसे घर पहुंची और परिवार वालों को घटना की जानकारी दी। परिजन उसे थाने लाए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 , 376 क , 376 एफ 2 , 354 , 354 क , 366 , 509 , 506 के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी आपराधिक किस्म का है। उसके खिलाफ पहले भी बहोरीबंद थाना सिहोरा जिला जबलपुर में 7 किलो से अधिक गांजा तस्करी का मामला दर्ज किया गया था। मामले में उसे गिरफ्तार भी किया गया था। इधर आरोपी जीजा को जैसे ही पता चला कि साली ने पुलिस में शिकायत कर दी है तो वह शहर छोड़कर भागने की फिराक में था। वह तेंदूखेड़ा से बस में सवार होकर जबलपुर होते हुए दूसरे राज्य जा रहा था। पुलिस ने सूचना के बाद उसे वहीं से गिरफ्तार कर लिया।
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
