खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में एक अज्ञात युवक की लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहंुचकर मामले की जांच में जुट गई है। मामला रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र का है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले राजपुर गांव में एक खेत में आज सुबह एक अज्ञात युवकी की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से गांव में हडकंप की स्थिति निर्मित हो गई।
गांव वालों की सूचना के बाद लैलूंगा थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस को घटना स्थल के पास एक टीव्हीएस स्पोर्ट बाईक बिना नंबर के मिला है जिसके हैंडल में एक गमछा बंधा हुआ है। प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है।
लैलूगा पुलिस का कहना है कि इस मामले में मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है और गांव वालों से मृतक युवक के संबंध में पूछताछ की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
