सारंगढ़: 10 नवंबर 2022 को सारंगढ़ खेलभाठा मैदान मे सारंगढ़ नगरीय कलस्टर स्तरीय ओलिंपिक का आयोजन हुआ था जिसमे सारंगढ़ के अतिरिक्त संबंधित कलस्टर से भी खिलाडियों का आगमन हुआ और, जिसमे मुख्य अतिथि संसदीय सचिव श्री चंद्रदेव राय रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षा सारंगढ़ विधायक उत्तरी गणपत जांगड़े ने फीता काटकर किया, विधायक के साथ नगरपालिका अध्यक्ष सोनी अजय बंजारे एवं जनपद अध्यक्ष मंजू मालाकार के साथ दर्जनों महिला शक्ति उक्त उद्घाटन समारोह मे सम्मिलित थे। उक्त नगरीय कलस्टर स्तरीय ओलंपिक मे विविध खेलो का आयोजन हुआ जिसमे पुरुषों के अलावा महिलाओं ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।


सरस्वती महिला स्वसहायता समूह रहा आकर्षण का केंद्र –

चंवरपुर सरस्वती महिला स्वसहायता समूह की महिलाएं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान योजना से जुड़कर जनपद पंचायत सारंगढ़ परिसर मे कैंटीन चलाकर स्वरोजगार की ओर अग्रसर होकर अपने सपने को साकार कर रही हैं। जनपद परिसर मे उत्कृष्ट संचालन के फ्लस्वरूप इन्ही समूह के महिलाओं को सारंगढ़ खेल भाठा मैदान मे कैंटीन संचालन हेतु प्रशासनिक रूप से आदेशित किया गया था। एक तरफ विधायक उत्तरी जांगड़े, सोनी बंजारे, मंजू मालाकार सरीखे महिलाएं राजनितिक क्षेत्र मे प्रचम लहरा रही थीं, वहीं दूजे ओर सरस्वती महिला स्व सहायता समूह कि महिलाएं आत्मनिर्भरता कि झलक दिखाकर आगंतुक खिलाडियों एवं दर्शकों का पेट भर नारी सशक्तिकरण हेतु जीवंत उदाहरण प्रस्तुत कर रही थीं।


अतिरिक्त मुख्यकार्यपालन अधिकारी श्रीमती संजू पटेल ने स्वयं पकोड़ा छानकर समूह की महिलाओं का बढ़ाया हौसला –

सारंगढ़ जनपद की अतिरिक्त मुख्यकार्यपालन अधिकारी श्रीमती संजू पटेल समाज मे महिलाओं के अधिकार को लेकर ज्यादा जागरुक है उनका स्पस्ट कहना है कि सभी आयामों में अपने अधिकारों को पाने के लिये निम्न सोच वाली सामाजिक बंधनों को तोड़ कर ही कोई महिला अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ सकती है। इसलिए हमेशा महिला सशक्तिकरण पर जोर देने वाली अधिकारी श्रीमती संजू पटेल ने स्वयं अपने हाथ से पकोड़ा बनाकर बिहान कि महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं की हौसला अफजाई किया, जिसकी सर्वत्र सारंगढ़ मे चर्चा हो रही है। कैंटीन संचालन मे सरस्वती महिला स्व सहायता समूह की अध्यक्ष ईशा पटेल, सचिव हीरान बाई चौहान,चंद्रिका वैष्णव सालार कलस्टर,ललिता चौहान, पुष्पा चौहान,संजू यादव,गौरी यादव,शुशीला यादव, सत्यवती यादव, कौशल्या यादव,नर्मदा यादव,अंजोरा यादव, दुरपति यादव, धनेश्वरी यादव, राम बाई मैत्री समेत अन्य महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
- सेवा संकल्प को जनआंदोलन बनाने जुटे सामाजिक संगठन… - September 23, 2026
