उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में बलात्कार के मामले का आरोपी पुलिस को देखकर कार से फरार होने लगा तो एक सोसाइटी के सुरक्षा प्रभारी ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वह अपनी गाड़ी से उसे कथित रूप से टक्कर मारकर भाग गया।

थाना सेक्टर 113 के थानाध्यक्ष शरद कांत ने बताया कि एक युवती ने नीरज कुमार नामक व्यक्ति के खिलाफ थाना में मुकदमा दर्ज करवाया था।
महिला ने कहा है कि वह एक कंपनी में काम करती थी। वहीं पर नीरज महाप्रबंधक (जीएम) था।
उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही पुलिस बीती रात को आरोपी नीरज को पकड़ने के लिए सेक्टर 120 स्थित अम्रपाली सोसायटी में उसके घर गई थी।
कांत ने बताया कि आरोपी को पुलिस के आने की भनक लग गई तथा वह अपनी कार में सवार होकर भागने लगा तो उसे रोकने के लिए सोसाइटी का सुरक्षा प्रभारी अशोक कुमार मावी उसकी तरफ भागा।
उन्होंने बताया कि नीरज ने मावी को अपनी कार से कथित रूप से टक्कर मार दी और भाग गया।
उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- सारंगढ़:धर्मांतरण विवाद पर कोतवाली में भाजपा का हल्लाबोल, कार्रवाई की मांग पर धरने से गरमाई सियासत… - June 15, 2026
- कटंगपाली और छेलफोरा बने अवैध माइनिंग के सबसे बड़े “डार्क स्पॉट”..धरती का सीना चीरकर रसूखदार भर रहे तिजोरियां, धूल फांकने को मजबूर बेबस इंसान… - June 15, 2026
- 30 जून तक कराएं श्रमिक पंजीयन में सुधार, नहीं तो अटक सकती हैं योजनाओं की सुविधाएं… - June 15, 2026

