रिपोर्ट के मुताबिक, एमएस धोनी (Mahendra Singh Dhoni) तमिल फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रहे हैं. माही प्रोडक्शन बैनर धोनी एंटरटेनमेंट कथित तौर पर तमिल में कुछ फिल्म प्रोजेक्ट्स का निर्माण कर रहा है. इसी बीच खबर ये भी आ रही है कि धोनी, लोकेश कनगराज की अपकमिंग फिल्म में बतौर अभिनेता नजर आ सकते हैं.

तमिल फिल्म इंडस्ट्री में महेंद्र सिंह धोनी रखेंगे कदम

मीडिया खबरों के मुताबिक, निर्देशक लोकेश कनगराज अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म के लिए महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) को अप्रोच कर रहे हैं. हालांकि, इस फिल्म में धोनी एक सपोर्टिंग रोल में दिखाई देंगे जबकि लीड एक्टर के तौर पर थलापति विजय इस फिल्म का हिस्सा बनेंगे.
बता दें कि फिल्म का टाइटल अभी फाइनल नहीं हुआ है, लेकिन फिलहाल अस्थायी रूप से ‘थलापति 67’ इस फिल्म को शीर्षक दिया गया है. फिल्म में धोनी नजर आएंगे या नहीं अभी इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है.
ये होगी धोनी की पहली फिल्म
बता दें कि हाल ही में रिलीज हुई लोकेश कनगराज की फिल्म ‘विक्रम’ बॉक्स ऑफिस पर सफल रही. इस फिल्म से कमल हासन ने अपना कमबैक किया है. हिटमेकर ‘विक्रम’ की सक्सेस से काफी खुश हैं और वो इसी तरह के सुपरहिट प्रोजेक्ट पर काम करना चाहते हैं. लोकेश ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा था कि वो कई और हिट फिल्मों पर काम कर रहे हैं, जिसमें ‘कैथी’ और ‘विक्रम’ का सीक्वल भी शामिल हैं. हालांकि, उन्होंने इस बात का खुलासा नहीं किया है कि उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में थलपति विजय और महेंद्र सिंह धोनी दिखेंगे या नहीं.
खबर है कि धोनी के प्रोडक्शन में बनने वाली पहली तमिल फिल्म में नयनतारा (Nayanthara) लीड रोल में नजर आएंगी. फिल्म में संजय दत्त (Sanjay Dutt) के होने की भी खबर थी. रिपोर्ट में ये भी कहा गया था कि माही के प्रोडक्शन तले बनने वाली पहली फिल्म का डायरेक्शन रमेश थामिलमणि करेंगे जो ‘अथर्वा- द ओरिजिन’ के लेखक हैं. खैर अभी तक कुछ साफ हो नहीं पाया है कि धोनी की प्रोड्क्शन कंपनी किस फिल्म पर काम करेगी या क्रिकेटर वाकई लोकेश कनगराज की फिल्म से डेब्यू करेंगे या नहीं.
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
- “गांव-गांव पहुंचेगा प्रशासन, मौके पर होगा समाधान!” — सारंगढ़ में ‘सुशासन तिहार 2026’ का बड़ा ऐलान… - April 29, 2026
- पट्टा मिला… पर नक्शे में नाम गायब! किसान पहुंचे कलेक्टर दरबार, न्याय की लगाई गुहार… - April 29, 2026
