गाजियाबाद जिले में फीस जमा नहीं होने पर कथित रूप से स्कूल प्रबंधन द्वारा प्रताड़ित किए जाने से क्षुब्ध आठवीं कक्षा के एक छात्र ने बृहस्पतिवार को खुदकुशी कर ली। पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर) आलोक दुबे ने बताया कि सिहानी गेट थाना क्षेत्र की शिब्बन पुरा कॉलोनी में रहने वाले आठवीं कक्षा के छात्र प्रिंस (13) ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

उन्होंने बताया कि इस मामले में प्रिंस के पिता की ओर से थाने में दी गई शिकायत में आरोप लगाया है कि स्कूल प्रशासन ने फीस जमा नहीं कर पाने की वजह से उसके बेटे को सरेआम अपमानित किया, जिससे क्षुब्ध होकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया।
दुबे ने बताया कि स्कूल प्रशासन ने पुलिस से कहा है कि प्रिंस और उसके सहपाठी का आपस में विवाद हो गया था, लिहाजा दोनों से कहा गया था कि वे अपने माता-पिता को इस मामले पर बात करने के लिए स्कूल भेजें।
उनके मुताबिक, स्कूल प्रशासन ने कहा है “ दूसरे छात्र ने तो अपने माता-पिता को इस बारे में बताया लेकिन प्रिंस ने ऐसा नहीं किया। इस पर आज उससे कहा गया कि वह अपने पिता को बुलाए, नहीं तो उसे स्कूल में दाखिल नहीं होने दिया जाएगा। बहुत संभावना है कि प्रिंस ने इसीलिए खुदकुशी की है।” दुबे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
- थार से मिले करीब 10 लाख रुपये, दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई… - June 14, 2026
- टुण्डरी वन नाका का वायरल वीडियो बना चर्चा का केंद्र, कथित अवैध वसूली के आरोपों ने बढ़ाए सवाल… - June 14, 2026
- बोरिंग सोया चंक्स को दें चीजी और स्पाइसी ट्विस्ट, जानिए प्रोटीन से भरपूर एमा दात्शी स्टाइल… - June 14, 2026

