रायगढ़। नगर निगम के नकारेपन के कारण कचरा प्रबंधन की गाड़ी पटरी से उतर चुकी है। सफाई को सिर्फ एक काम समझकर किया जा रहा है। इसे अभियान बनाने के लिए जनता की सहभागिता तय करने के लिए कोई प्रयास नहीं हो रहे हैं। इस बीच नगरीय प्रशासन विभाग ने सभी नगरीय निकाय क्षेत्रों में 17-20 नवंबर के बीच सिंगल यूज प्लास्टिक को पकडऩे विशेष अभियान चलाने का आदेश दिया है। यह आदेश केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आदेश पर दिया गया है। रायगढ़ में किसी को कोई फर्क नहीं पड़ता। सफाईकर्मियों की नियुक्ति, कचरा उठाने गाड़ी खरीदी, कचरा डंपिंग का ठेका जैसे कामों में सबका फोकस होता है। किसी ने शहर को साफ रखने के काम में जनता को साथ लेकर काम किया।

यही वजह है कि इतना फंड खर्च करने के बावजूद कचरे का अंबार लगा हुआ है। शहर से निकल रहे कचरे को कहीं भी डंप नहीं किया जाना है बल्कि एसएलआरएम सेंटरों में इसकी छंटनी कर निराकरण करना है। अभी भी शहर में सबसे ज्यादा कचरा सिंगल यूज प्लास्टिक का ही है। इसके एकत्रण से लेकर निराकरण तक सारी प्लानिंग फेल है। अब नगरीय प्रशासन विभाग ने सभी नगरीय निकायों को आदेश दिया है। सीपीसीबी के आदेश पर सभी निकायों से कहा गया है कि वे 17-20 नवंबर के बीच सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग और बिक्री पर कार्रवाई करें। इसके लिए अभियान चलाया जाए। इस दौरान अप्रिय घटनाओं से निपटने के लिए पुलिस की मदद लेने की सलाह भी दी गई है। कार्रवाई की जानकारी राज्य के अलावा सीपीसीबी को भी भेजी जानी है।

केवल इकट्ठा कर रहे कचरा
कचरा प्रबंधन को लेकर अभी भी नगर निगम चेता नहीं है। केवल औपचारिता के लिए ही कचरा इकट्ठा करवाया जा रहा है। अनुमान के मुताबिक करीब दस हजार घरों तक अभी भी कचरा गाड़ी नहीं पहुंच रही है। रिक्शे से जमा किया गया कचरा एसएलआरएम सेंटरों में अलग कर निराकरण किया जाना है, जो नहीं हो रहा है। कई डंपिंग प्वाइंट से कचरा उठाकर ट्रांसपोर्ट नगर में डाला जा रहा है।
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
- “गांव-गांव पहुंचेगा प्रशासन, मौके पर होगा समाधान!” — सारंगढ़ में ‘सुशासन तिहार 2026’ का बड़ा ऐलान… - April 29, 2026
- पट्टा मिला… पर नक्शे में नाम गायब! किसान पहुंचे कलेक्टर दरबार, न्याय की लगाई गुहार… - April 29, 2026
