सारंगढ़: अपेक्स बैंक अध्यक्ष श्री बैजनाथ चन्द्राकर ने ली सहकारिता के माध्यम से संचालित योजनाओं के प्रगति की समीक्षा बैठक…
सारंगढ़-बिलाईगढ़: अपेक्स बैंक अध्यक्ष एवं केबिनेट मंत्री दर्जा श्री बैजनाथ चन्द्राकर ने आज अपेक्स बैंक शाखा सारंगढ़ व बरमकेला के प्रबंधक, सहकारी समितियों के प्रबंधकों व पर्यवेक्षकों की बैठक लेकर सहकारिता के माध्यम से संचालित योजनाओं के प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े उपस्थित रही।
अपेक्स बैंक अध्यक्ष श्री चन्द्राकर ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल लगातार किसानों तथा मजदूरों के हित मे कार्य कर रहे है। खेती को लाभकारी व्यवसाय बनाने की दिशा में काम हो रहा है। गोठानों को रूरल इंड्रस्ट्रीयल पार्क के रूप में विकसित किया जा रहा है। किसानों, महिलाओं वनांचल आदिवासियों की आमदनी दुगुनी करने हेतु समयबद्ध कार्ययोजना पर काम हो रहा है। यही वजह है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल पूरे देश में नंबर 1 मुख्यमंत्री है। बैठक में धान खरीदी, किसानों को धान की राशि का आनलाईन भुगतान, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, कृषि ऋण वितरण तथा वसूली की समीक्षा की गयी। श्री चन्द्राकर ने समिति प्रबंधकों को निर्देशित किया कि किसानों को धान विक्रय तथा राशि भुगतान में किसी तरह की असुविधा नहीं होनी चाहिए। खेती के लिए किसानों को आवश्यकतानुसार व पात्रतानुसार ऋण स्वीकृत किया जाए।
बैठक में श्री अरुण मालाकार, श्रीमति सरिता गोपाल, श्री संजय दुबे, श्री पुरषोतम साहू, श्री रामनारायण साहू, अपेक्स बैंक के डीजीएम श्री भूपेश चंद्रवंशी, प्रबंधक श्री ए.के.लहरे, ओएसडी श्री एस.के.सिंह, नोडल अधिकारी श्री सुनील सोढ़ी, शाखा प्रबंधक सारंगढ़ श्री संजय कुमार साहू, शाखा प्रबंधक बरमकेला श्री डी.आर.बाघमारे,लेखा अधिकारी श्री प्रभाकर कांत यादव उपस्थित रहे।
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
