बलरामपुर: छत्तीसगढ़ झारखंड की सीमा पर बड़ी मात्रा में सिलेंडर बम, विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है. सर्चिंग ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने नक्सल प्रभावित क्षेत्र बूढ़ा पहाड़ से बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की. सर्चिंग के दौरान जवानों को सैंकड़ों सिलेंडर, वायर, नक्सलियों का बैनर मिला है.

छत्तीसगढ़ झारखंड सीमा में भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद
नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम: झारखंड सीमा में पुलिस और सीआरपीएफ के सर्च अभियान में जवानों को ये सफलता मिली है. रविवार को झारखंड के जोकापानी और लातेहार जिले के जंगलों में भारी मात्रा में IED, सिलेंडर बम, गोला बारूद मुमेंट टेरेपर बम बरामद हुआ है. इसके अलावा नक्सल सामग्री भी बरामद की गई है.

नक्सलियों का गढ़ है बूढ़ा पहाड़: बलरामपुर पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने बताया ” बूढ़ा पहाड़ नक्सलियों का गढ़ माना जाता रहा है. यहां नक्सलियों का ट्रेनिंग कैंप भी चलता है. जब से उस क्षेत्र में छत्तीसगढ़ और झारखंड पुलिस ने कैंप खोले है इसके बाद से सर्चिंग ऑपरेशन जारी है. जिसकी वजह से झारखंड पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. बड़ी मात्रा में विस्फोटक मिला है. जिसका इस्तेमाल कैंप अटैक के लिए किए जाने की आशंका थी.”
- कुत्ते के नाम में ‘भगवान राम’ विकल्प पर बवाल: DEO निलंबित, विभाग में मचा हड़कंप! - April 28, 2026
- शिक्षा के प्रकाश पुंज व्याख्याता शोभाराम पटेल को दी गई भावभीनी विदाई.. - April 28, 2026
- भीषण गर्मी और ‘लू’ हेतु RSM हॉस्पिटल ने जारी की एडवाइजरी.. - April 28, 2026
