रायगढ़, खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान का उपार्जन सहकारी समितियों में किया जा रहा है। इस वर्ष राज्य शासन द्वारा किसानों को राहत देने के उद्देश्य से 01 नवंबर से ही धान खरीदी प्रारंभ कर दिया गया है। धान खरीदी के 7 वे दिन जिले में 1288.80 क्विंटल धान की खरीदी हो चुकी है। जिले के 7 ब्लाकों में 95 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से धान खरीदी की जा रही है। यहां किसानों के लिए पेयजल और बैठने की सुविधा उपार्जन केंद्रो में की गई है। शासन द्वारा इस वर्ष किसानों की सुविधा के लिए ‘टोकन तुंहर हाथ’ एप तैयार किया गया है, किसान अब घर बैठे ऑनलाइन टोकन कटवा सकते है। जिससे किसानों में उत्साह है और वे घर बैठे अब टोकन प्राप्त कर रहे है। धरमजयगढ़ के खरीदी केन्द्र में धान बेचने आये किसानों का उपार्जन केन्द्र में तिलक लगाकर स्वागत किया गया। यहां किसानों में भी भारी उत्साह देखने को मिला। धान बेचने आये किसानों ने कहा हमें यहां किसी प्रकार की कोई तकलीफ नहीं हुई, खरीदी केन्द्र में अच्छी व्यवस्था है। रायगढ़ ब्लॉक के ग्राम जुर्डा निवासी श्री मोती राम पटेल ने बताया कि उन्होंने 20 क्विंटल धान विक्रय किया है। उन्होंने बताया कि समिति के माध्यम से टोकन काटा गया, खरीदी में किसी प्रकार की समस्या नहीं हुई। धान विक्रय का पैसा भी अकाउंट में आ चुका है।
समिति प्रबंधकों का कहना है कि इस वर्ष धान की फसल कटाई पिछडऩे के कारण धान खरीदी केन्द्रों में धान की आवक अपेक्षाकृत कम देखने को मिल रही है। वहीं आगामी दिनों फसल कटाई पश्चात धान में तेजी होगी।

- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
