रायगढ़,कल दोपहर 12 बजे ग्राम अमलीडीह और सामारुमा के बीच बासुदेव बस और बाइक की टक्कर हो गई। एसडीएम घरघोड़ा श्री रोहित सिंह से प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटना में बाईक सवार तीन व्यक्तियों की दु:खद मृत्यु हो गई है। टक्कर के बाद बस भी पलट गई। प्रशासन और पुलिस की मदद से घायलों को तत्काल 112 के माध्यम से घरघोड़ा अस्पताल लाया गया। घरघोड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में कुल 29 आहतों को उपचार हेतु भर्ती किया गया। जिसमें से दो व्यक्तियों को रायगढ़ मेडिकल कॉलेज रिफर किया गया एवं 3 व्यक्तियों का उपचार घरघोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है। शेष 24 व्यक्तियोंं को सामान्य उपचार के पश्चात अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। शासन द्वारा मृतक के परिजनों एवं घायलों को दी जाने वाली तात्कालिक सहायता राशि के लिए कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है। शासन-प्रशासन द्वारा घायलों के उपचार के लिए पूरा सहयोग प्रदान किया जा रहा है।

- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
