सारंगढ़ : सारंगढ़ रायगढ़ जिला के युवा कांग्रेस संगठन ने आज बरमकेला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अपने चहेते नेता छत्तीसगढ़ के माटी पुत्र नंदेली के नंदन शहीद नंद कुमार पटेल जी की जन्म जयंती के अवसर पर बरमकेला स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर मरीजों को फल वितरण किया और उनका हाल जाना। उक्त अवसर पर बरमकेला अंचल के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जनप्रतिनिधि और युवा कार्यकर्ताओं की टीम भी शामिल रही।



युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं जिला अध्यक्ष ललित साहू के दिशा निर्देश पर जिला युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने शहीद नंदकुमार पटेल जी की जन्म जयंती पर उन्हें स्मरण करते हुए मरीजों को फल वितरण किया। युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने कहां की शहीद नंदकुमार पटेल के आदर्शों में चलना उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी युवा कांग्रेस उनके जन्म जयंती एवं शहादत दिवस को मना कर समाज को एक अलग संदेश देगी। कैलाश शक्रजीत नायक ने शहीद नंद कुमार पटेल को युगपुरुष बताया तो विरास सारथी ने उन्हें गांव गरीब किसान का शुभचिंतक कहां गोल्डी नायक ने उनके कुर्बानी को आत्मसात करते हुए सारंगढ़ विधानसभा में उनकी प्रतिमा स्थापित करने की बात कही और शहीद नंदकुमार पटेल अमर रहे के युवाओं ने नारे लगाए। उक्त अवसर पर कैलाश नायक जिलापंचायत सदस्य, विलाश सारथी जिला पंचायत सदस्य, किशोर पटेल जनपद उपाध्यक्ष, गोल्डी नायक संपादक जिला कांग्रेस महामंत्री, सुशील नायक सरपंच प्रतिनिधि डभरा, महेश नायक कांग्रेस नेता व्यापारी संघ, पुरषोत्तम सिदार जनपद सदस्य प्रतिनिधि, पवन नायक कांग्रेस नेता, अभिनव पुजारी पूर्व एल्डरमैन, विक्की पटेल सरपंच युंका जिला उपाध्यक्ष, युवा कांग्रेस महासचिव प्रकाश तिवारी, विनोद भारद्वाज, राकेश जाटवर दुर्गेश पटेल, हेमंत चंद्रा, राजेंद्र बारे सत्या निषाद जितेंद्र पुराइन सागर दीवान, दुर्गेश साहू, नैमिष पटेल भूपेंद्र साहू, भीसम देव सिदार, अंकित पटेल, आशीष पटेल परमेश नायक, परमेश्वर पटेल, उमेश नायक, तेज कुमार पटेल, गोविंदा नायक, आशीष पटेल, रूपेश पटेल बाबूलाल सिदार, मीडिया से इंद्रजीत मेहरा शोभा दास मानिकपुरी अरुण निषाद आदि जन चिकित्सक नर्स शामिल रहे।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
