मोदी सरकार अपने कार्यकाल के दौरान किसानों के लिए कई योजनाएं लाई है. केंद्र की ओर से पीएम किसान सम्मान निधि योजना चलाई जा रही है. इस योजना में हर साल किसानों को 6-6 हजार रुपये दिए जाते हैं.

2 हजार रुपये की तीन किस्तों में यह राशि किसानों के खाते में भेजी जाती है. अगर आप इस योजना के लाभार्थी हैं तो पीएम मानधन योजना का भी फायदा ले सकते हैं.
किसानों की खराब आर्थिक स्थिति को देखते हुए सरकार समय-समय पर योजनाएं लेकर आती है. इन्हीं योजनाओं में से एक है पीएम मानधन योजना. इसमें बुजुर्ग किसानों को पेंशन मुहैया कराई जाती है. खास बात है कि इस योजना में पंजीकरण के लिए अलग से फॉर्म भरने की भी जरूरत नहीं पड़ती है. जैसे ही पीएम किसान सम्मान निधि योजना में रजिस्ट्रेशन करते हैं, पीएम किसान मानधन में भी खुद ही रजिस्ट्रेशन हो जाता है.
क्या है ये योजना और फायदे?
यह योजना भारत के बुजुर्ग अन्नदाताओं को पेंशन देने के लिए शुरू की गई है. इस योजना में 60 साल से ऊपर के बुजुर्ग किसानों को हर महीने 3 हजार रुपये बतौर पेंशन दिए जाएंगे. यानी एक साल में 36 हजार रुपये. इस योजना का फायदा 18 साल से ज्यादा उम्र के युवा से लेकर 40 वर्षीय किसान भी ले सकते हैं. पेंशन हासिल करने के लिए उनको अपनी आयु के मुताबिक इस योजना में हर माह पैसे जमा करने होंगे.
हर महीने किसानों को मिलेगी पेंशन
इस योजना में किसानों को हर महीने 3 हजार रुपये की पेंशन दी जाती है. इस योजना का प्रीमियम किसान सम्मान निधि योजना की राशि से ही काट लिया जाता है.लेकिन इसके लिए आपको अलग से एक फॉर्म भरना होगा.
प्रीमियम कितना है?
किसान मानधन योजना का फायदा उठाने के लिए किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत मिलने वाली राशि से ही प्रीमियम भरना होता है. यह राशि 55 रुपये से 200 रुपये के बीच होती है. जब आयु 60 साल हो जाती है तो उसके बाद प्रीमियम के पैसे कटना बंद हो जाते हैं और हर माह 3 हजार रुपये की पेंशन मिलने लगती है.
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
