रायगढ-भारतीय जनता पार्टी आई टी सेल के जिला संयोजक अंशु टुटेजा ने प्रेस नोट जारी करते हुए कहा है कि मां काली एलायज में हादसे के शिकार कर्मचारी राहुल सिदार की मृत्यु दुखद है,ईश्वर उनके परिवार को इस दुःखद बेला पर संबल प्रदान करे।एक 20 वर्षीय युवक की जान कंपनी वालो के लापरवाही की वजह से चल देती है और कंपनी मुआवजा देकर अपने कर्तव्य की इतिश्री कर लेती है क्या एक गरीब की जान की कीमत चंद रुपए ही है?कंपनी इस हादसे में बराबर का दोषी है इसपर शक्त से शक्त कार्यवाही होनी चाहिए तभी बाकि उद्योग वाले चेतेंगे नहीं तो ऐसे ही बेवजह कामगारों की मौत होती रहेगी।आज हमारे जिले की पहचान ओद्योगिक जिले के रूप में होने लगी है पर ओद्योगिक विकास का लाभ स्थानीय लोगों को शत प्रतिशत नही मिल पा रहा है छोटे छोटे पदों में स्थानीय लोगों को भर्ती लेकर कंपनी सिर्फ कोरम पूर्ति कर रही है।जिले में स्थित सभी उद्योगों में अगर सुरक्षा मानकों के उपयोग में गंभीरता दिखाई जाती तो ऐसी घटना नहीं घटती।प्रशासन भी घटना होने के इंतजार में रहती है घटना होने के बाद छोटी मोटी कार्यवाही कर अपनी पीठ थपथपाने में मस्त रहती है।वो तो भला हो स्थानीय मीडिया का जो इस गंभीर विषय को तत्काल संज्ञान में लेकर इसका प्रचार किया अन्यथा फिर एक बार इतनी बड़ी घटना दब जाती।

- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
