रायगढ़: सुनसान क्षेत्र के बंद बोरे में मिली लाश, हत्या कर बोरी मे डालकर फेकने की आशंका….!
रायगढ़: जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र से, एक बड़ी खबर निकल कर आ रही है। यहां के चिरईपानी ग्राम के पास सुनसान क्षेत्र में, बोरे में बंद एक व्यक्ति की लाश मिली है। घटना आज दोपहर की बताई जा रही है। आसपास के लोगों ने लाश को देखा, और पुलिस को सूचित किया। मौके पर पूंजीपथरा पुलिस मौजूद है।
प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार मृतक का नाम, सुजीत कुमार मिश्रा है। मृतक के चेहरे पर चोट के घाव है। घटना की स्थिति को देखकर हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है।
फिलहाल पूंजीपथरा पुलिस मौके पर मौजूद है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पंचनामा की कार्रवाई जारी है। इस बारे में एडिसनल एसपी संजय महादेवा ने बताया कि पूंजीपथरा थाना अंतर्गत चिरईपानी में बोरे में बंद एक लाश मिली है। पूंजीपथरा थाने द्वारा मर्ग कायम किया गया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज जायगा, जिसके बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
