छत्तीसगढ़: टीचर के पिता ने मासूम बच्चियों के साथ किया छेड़छाड़!ट्यूशन पढ़ने गई बच्चियों से शिक्षक के पिता ने की गंदी हरकत, भड़के परिजनों ने थाने में की शिकायत…..
भिलाई। ट्यूशन पढ़ने गई बच्चियों से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि टीचर के पिता ने मासूम बच्चियों के साथ छेड़छाड़ करता था। बच्चों की शिकायत के बाद भड़के परिजनों ने मामले की शिकायत जामुल थाने की है।
बच्चियों से छेड़छाड़ का मामला जामुल थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के बाद आरोपी ट्यूशन टीचर के पिता को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि ट्यूशन टीचर बच्चों के साथ अश्लील हरकत करता था। वहीं बच्चों ने इसकी शिकायत टीचर से की थी, बावजूद पिता की हरकतें बंद नहीं हुई।
बच्चों की शिकायत के बाद परिजनों ने केस दर्ज करवाया। फिलहाल पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- नारी शक्ति का भव्य संगम: प्रांतीय अध्यक्ष उमा छपारिया का ऐतिहासिक कोरबा दौरा, नई शाखा के साथ प्रीति मोदी बनीं अध्यक्ष… - April 12, 2026
- “100 दिन का महाअभियान” : अब गांव-गांव पहुंचेगा इलाज, सारंगढ़ में TB मुक्त भारत की ओर बड़ा कदम… - April 12, 2026
- तेज रफ्तार ट्रेलर का कहर: बाइक सवार दंपत्ति की मौके पर मौत, युवती गंभीर हालत में… - April 12, 2026
