रायगढ़, जिला प्रशासन एवं स्कूल शिक्षा विभाग के तत्वाधान में आयोजित राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता-2022 के तीसरे दिन साइकिलिंग प्रतियोगिता 19 वर्ष बालिका वर्ग में दुर्ग संभाग के सुसमा कौसे ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं दूसरे स्थान पर दुर्ग संभाग की खुशबु निषाद, तीसरा-निशा नाग दुर्ग, चौथा-खुशबू दुर्ग, पांचवा-सेवती कश्यप बस्तर एवं छठवें स्थान पर बिलासपुर संभाग की प्रिंसी गुप्ता रही। इसी तरह 17 वर्ष बालक वर्ग में दुर्ग संभाग के प्रवीण यादव-प्रथम, बिलासपुर संभाग के रोशन विश्वकर्मा-द्वितीय, आशु प्रधान बिलासपुर-तृतीय, वश प्रधान बिलासपुर-चतुर्थ, चिराग जैन रायपुर-पांचवा एवं छठवें स्थान पर बस्तर संभाग के एबो पुजारी रहे।
टेनिक्वाईट खेल प्रतियोगिता 14 वर्ष बालक वर्ग में प्रथम-रायपुर, द्वितीय-दुर्ग एवं तृतीय-बिलासपुर तथा बालिका वर्ग में प्रथम-रायपुर, द्वितीय-दुर्ग एवं तृतीय-बिलासपुर रहा। इसी तरह बालक 17 वर्ष में प्रथम-रायपुर, द्वितीय-दुर्ग, तृतीय-बिलासपुर तथा बालिका वर्ग में प्रथम-रायपुर, द्वितीय-दुर्ग एवं तृतीय-बिलासपुर रहा। बालक 19 वर्ष में प्रथम-रायपुर, द्वितीय-दुर्ग, तृतीय-बिलासपुर तथा बालिका वर्ग में प्रथम-रायपुर, द्वितीय-दुर्ग एवं तृतीय-बिलासपुर संभाग रहा। सॉफ्टबाल प्रतियोगिता 17 वर्ष बालक वर्ग में प्रथम-बिलासपुर, द्वितीय-रायपुर एवं तृतीय-दुर्ग संभाग रहा। 19 वर्ष बालक वर्ग में प्रथम-दुर्ग, द्वितीय-रायपुर एवं तृतीय-बिलासपुर संभाग रहा।

- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
