छत्तीसगढ़: एसीबी ने आज गरियाबंद जनपद सीईओ डिप्टी कलेक्टर करून डहरिया को 20 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है. बोरवेल का बिल पास कराने के एवज में रिश्वत लेने के दौरान कार्रवाई की गई.
एसीबी की टीम आज कार्यालयीन समय में गरियाबंद पहुंची. बताया जा रहा है कि बोरवेल का बिल पास कराने के एवज में जनपद सीईओ डिप्टी कलेक्टर करून डहरिया ने 20 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी. एसीबी की टीम ने रंगे हाथों पैसा लेते हुए उसे दबोच लिया है. कार्यवाही अभी जारी है. जनपद सदस्य सफीक खान ने इस मामले की शिकायत की थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई.

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
- सेवा संकल्प को जनआंदोलन बनाने जुटे सामाजिक संगठन… - September 23, 2026
