22 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता डी पी कॉलेज बिलासपुर में 28अक्टूबर 2022 को संपन्न हुआ। जिसमें प्रदेश से 3000 खिलाड़ी भाग लिए थे। उक्त आयोजन में फाइटर क्लब सारंगढ़ से खुशबू रजक, मनीषा निषाद के प्रदर्शन ने सभी का मन मोहा। विदित हो दोनो बालिका मिस्टर छत्तीसगढ़ बॉडीबिल्डर श्री राजेश नायक, फाइट मास्टर विजेंद्र गुड्डू यादव, प्रिंस यादव, साकेत सिंह ठाकुर, हिमेश विश्वकर्मा, महिला कराते कोच सीमा यादव, शबाना बानो के स्टूडेंट हैँ। जिनके नेतृत्व में परीक्षण लेकर इस प्रतियोगिता मे भाग लेकर जबरदस्त फाइट करके बिलासपुर संभाग में अंडर-17 में गोल्ड मेडल प्राप्त किया। खुश्बु रजक और मनीषा निषाद का फाइट प्रदर्शन हमेशा अच्छा रहता है। दोनो खिलाडी हमेशा मेडल लाते हैं, इसके लिए इनके कोच और क्लब का विशेष योगदान रहता है। फ़ाइटर क्लब चाहे कराते,शिकारन या बॉडीबिल्डिंग,पावर लिफ्टिंग मेन्स फिजिक्स या कपल हो कोई ना कोई गेम में मेंडल लाते रहते हैंं


मिठाई और फुल माला से जोरदार स्वागत –
जीत के आने की खुशी में अब्बास अली पेट्रोल पंप हैदर एवं ने फूल माला और मिठाई से स्वागत किया।
केपी स्कूल इंग्लिश मीडियम एवं हिंदी माध्यम स्कूल बंधापाली के संचालक श्री पुरुषोत्तम पटेल, संतोष पटेल प्राचार्य, हिंदी माध्यम स्कूल बंधापाली सुदामा चौहान अंग्रेजी माध्यम स्कूल सरपंच बसीनबहरा श्रृंखला( खुशबु) नायक, के के साहू पटवारी साहू समाज अध्यक्ष शिवचरण साहू ठेठवार आदि सभी ने शुभकामनाएं दी और उज्जवल भविष्य की कामना किए।

- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
- “गांव-गांव पहुंचेगा प्रशासन, मौके पर होगा समाधान!” — सारंगढ़ में ‘सुशासन तिहार 2026’ का बड़ा ऐलान… - April 29, 2026
- पट्टा मिला… पर नक्शे में नाम गायब! किसान पहुंचे कलेक्टर दरबार, न्याय की लगाई गुहार… - April 29, 2026
