सारंगढ़ – छत्तीसगढ़ मे बाबा के नाम से प्रशिद्ध लोकप्रिय स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंह देव की लोकप्रियता किसी से छिपी नही है। विगत दिनों 31 अक्टूबर 2022 को छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य मंत्री टी.एस.सिंहदेव का जन्मदिन था जिसके उपलक्ष्य में उनके हज़ारों प्रशंसकों ने अपने अपने तरीके से जन्मदिन मनाया। इसी तारतम्य मे सारंगढ़ सरपंच संघ के सचिव व ग्राम पंचायत छातादेई के युवा सरपँच एवं युवा कांग्रेस जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के जिला उपाध्यक्ष विजय विक्की पटेल ने अपने गृह ग्राम छातादेई के प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में बच्चों को कॉपी एवं पेन का वितरण करके स्वास्थ्य मंत्री जी का जन्मदिन मनाया एवं बच्चों को प्रतिदिन स्कूल आने, अच्छे से पढ़ाई करने की अपील की बच्चों का भी जवाब सकारात्मक रहा और उन्होंने प्रतिदिन स्कूल आने और अच्छे से पढ़ाई करने की बात कही।

विदित हो विजय विक्की पटेल कम उम्र मे ही अपने समाजसेवी प्रकृति के होने के कारण क्षेत्र मे काफी लोकप्रिय थे इसी का नतीजा है उन्हे अपने ग्राम मे मुखिया चुना गया, ग्रामीण जनता के आशीर्वाद के पश्चात उन्हे सरपंच संघ ने अपना सचिव और कांग्रेस मे युवा कांग्रेस जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के जिला उपाध्यक्ष की दाईत्व मिली इसलिए विजय विक्की पटेल के निष्पक्षता पूर्ण विकास कार्यों से उनके विरोधी भी दबी जुबान से प्रशंसा करते हैँ।

- सेवा संकल्प को जनआंदोलन बनाने जुटे सामाजिक संगठन… - September 23, 2026
- ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का कलेक्टर ने लिया जायजा… - September 23, 2026
- खेलभाठा में जिला स्तरीय योग-ध्यान सत्र हजारों ने किया योग… - September 23, 2026
