गुनाःमध्य प्रदेश के गुना जिले के बीनागंज इलाके में पुलिस ने 15 वर्षीय एक लड़की से सामूहिक बलात्कार के आरोप में सात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर एक नाबालिग समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बालिका के पिता ने कहा कि दसवीं कक्षा की छात्रा शुक्रवार को स्कूल गई थी, लेकिन देर शाम घर नहीं लौटी और कुछ घंटे बाद वह एक घर के पीछे बेहोश पड़ी मिली थी।

बालिका के होश में आने के बाद उसने अपने साथ सामूहिक बलात्कार की बात कही है। परिवार वाले उसे बीनागंज स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया है। चाचौड़ा के अनुमंडल अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने कहा कि बालिका ने विवेचना अधिकारी को बयान में सामूहिक बलात्कार का आरोप लगाया है।
पुलिस ने भारतीय दंड विधान और पॉक्सो अधिनियम की धाराओं में पांच नामजद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है इनमें से दो बालिग व एक नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। सिंह ने बताया कि पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है। गुना शहर के पुलिस अधीक्षक श्वेता गुप्ता ने बताया कि लड़की फिलहाल खतरे से बाहर है।
इससे पहले चाचौड़ा से कांग्रेस के विधायक लक्ष्मण सिंह और भाजपा नेता ममता मीणा ने स्थानीय निवासियों के साथ चाचौड़ा-बीनागंज मार्ग पर शनिवार को कई घंटे तक धरना दिया और दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। अधिकारियों द्वारा मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद उन्होंने धरना समाप्त कर दिया।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
