मनेंद्रगढ़। जिले के झगराखांड़ थाना क्षेत्र में एक शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक नाबालिक को काम दिलाने के बहाने बहला फुसला कर अपहरण कर ले जाया जा रहा था जिसकी सूचना परिजन द्वारा थाना झगराखांड़ में आकर दी गई।

वहीं अपराध दर्ज होने की खबर मिलते ही आरोपी नाबालिक लड़की को पाराडोल इलाके में मुकुंदपुरी के जंगल में छोड़ कर फरार हो गए।
जिसके बाद नाबालिक पीड़िता ने अपने परिचित पाराडोल निवासी राय सिंह को मदद के लिए फोन कर के बुलाई। वहीं राय सिंह अपने मोटर सायकल से पीड़िता को अपने घर ले आया जहां रात में बार-बार दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता सुबह किसी प्रकार अपने घर पहुंचकर पूरी घटना अपने परिजन को बताई।
जब घटना की सूचना झगराखांड़ पुलिस को दी गयी। वहीं घटना के बाद तीनों आरोपी फरार थे, जिसके बाद झगराखांड़ पुलिस को दो आरोपियों क्रमशः राय सिंह और राधेश्याम उर्फ रवि कुर्रे को गिरफ्तार करने में सफलता मिली वहीं एक महिला आरोपी रेशमी अभी भी फरार है। एडिशनल एसपी निमेश बरैया ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
- सेवा संकल्प को जनआंदोलन बनाने जुटे सामाजिक संगठन… - September 23, 2026
