सारंगढ़: ग्राम टाड़ीपार मैं संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में सोमवार को वृंदावन से पधारे सुश्री कथा वाचिका देवी अनीता रक्षा जी के मुखारविंद से प्रभु की अमर माई कथा का चतुर्थ दिवस में उमड़ी भक्तों की भीड़ पंडाल पड़ा छोटा सुश्री देवी अनीता रक्षा जी ने सत्संग की महिमा को बताते हुए कहा कि एक क्षण का पूरे भाव से किया गया सत्संग हमारे कई जन्मों के पापों को नष्ट कर देता है जैसे बरसों से कमरे में व्याप्त अंधकार को नष्ट करने के लिए एक दीपक ही काफी होता है !देवी अनीता रक्षा जी ने भगवान विष्णु के राम अवतार कृष्ण अवतार व वामन अवतार की लीला के बारे में विस्तार पूर्वक बताया कि जब जब धरा पर अत्याचार, दुराचार पाप बढ़ता है तब तब प्रभु का अवतार होता है । प्रभु का अवतार अत्याचार को समाप्त करने और धर्म की स्थापना के लिए होता है। मथुरा में राजा कंस के अत्याचार से व्यथित होकर धरती की करुण पुकार सुनकर नारायण ने कृष्ण रूप में देवकी के अष्टम पुत्र के रूप में जन्म लिया और धर्म और प्रजा की रक्षा कर कंस का अंत किया। उन्होंने कहा कि जीवन में भागवत कथा सुनने का सौभाग्य बड़ा दुर्लभ है। जब भी हमें यह अवसर मिले, इसका सदुपयोग करना चाहिए। कथा का सुनना तभी सार्थक होगा, जब उसके बताए मार्ग पर चलकर परमार्थ का काम करेंगे। देवी अनीता रक्षा जी ने भगवान श्रीकृष्ण के गोकुल में आनंद भयों जय कन्हैयालाल की हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैयालाल की सहित अनेक भजन सुनाकर श्रद्धालुओं को आनंदित कर दिया कृष्ण जन्मोत्सव के दौरान भगवान कृष्ण व वासुदेव जी संजीव झांकी से श्रोताओं का मनमोह लिया। श्रोताओं ने भगवान का पूजन कर ने माखन मिश्री का भोग लगाया। इस मौके पर महिला पुरूषों ने नंदोत्सव पर जमकर नृत्य किया आयोजकों ने भगवान कृष्ण के बालरूप की आरती उतार कर मिठाई, फल, फूल बांटकर उत्सव मनाया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिला पुरूष मौजूद थे।

- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
