बरमकेला: एक अच्छे पुलिस कर्मी का कर्तव्य कानून और व्यवस्था बनाए रखना, लोगों के कल्याण के लिए कार्य करना और अपराधियों को पकड़ना होता है। पुलिस की नौकरी करने वाला इंसान महज एक परिवारिक व्यक्ति ना होकर समाजिक दाइत्व का वाहक होता है। कांटो भरे सर्विसकाल मे कोई व्यक्ति अगर अपना 40 बसंत पूर्ण कर ले तो बहुत बड़ी उपलब्धि होती है। लेकिन वर्तमान मे जिले के सबसे अनुभवी थाना प्रभारी श्री लक्ष्मण प्रसाद पटेल ने कल मंगलवार को अपना 62 वां जन्मदिन मनाया।

अन्य वर्दीधारियों के विपरीत शांत और संवेदनशील थाना प्रभारी के चाहने वालों की संख्या इतनी तादात मे है की सुबह से शाम तक थाने मे शुभचिंतकों का आना और बधाई का दौर चलता रहा। एक समान्य नागरिक भी अपने चहते टीआई के जन्मदिन पर खुश दिखाई दिए, साथ ही समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों ने भी थाना पहुंचकर श्री पटेल को शुभ, मंगलमय और स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएँ दी।

परिवारिक कार्यक्रम मे शामिल हुए श्री ताराचंद पटेल, श्री किशोर पटेल, कैलाश नायक एवं रायगढ़ टाईम्स संपादक –

दिन भर अपने ड्यूटी से निमित्त होकर जैसे ही श्री पटेल अपने घर की तरफ रवाना हुवे तो परिवार जनो ने श्री एलपी पटेल के जन्मदिन के अवसर पर परिवारिक समारोह का आयोजन किया था जिसमे श्री पटेल के सभी परिवार वालों के साथ श्री ताराचंद पटेल,श्री किशोर ,श्री कैलाश नायक,श्री शोभादास मानिकपुरी, रायगढ़ टाईम्स संपादक श्री जगन्नाथ बैरागी के साथ प्रमुख समाजसेवी और जनप्रतिनिधी भी शामिल थे।

- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
