सारंगढ़: दिव्यांग बच्चों के बीच पहुँच कर दीपावली मनाए युवा कांग्रेस के पदाधिकारी ,नेता और कार्यकता….
आज जिला युवा कांग्रेस रायगढ़ शहर के नेतृत्व में युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ,नेताओ,कार्यकताओ के द्वारा कोसमनारा स्थित जय बूढ़ी माई सामाजिक संस्था में रहने वाले दिव्यांग बच्चों के बीच पहुँच कर दीपावली मनाया गया। युवा कांग्रेस नेताओं के द्वारा बच्चो के बीच पहुँच कर गाने बजाने के साथ रंगोली बनाया गया,दिए जलाए गए उसके पश्चात बच्चो के साथ काफी देर तक तरह तरह को गगनचुंबी औऱ आकर्षक रंगबिरंगी आतिशबाजी की गई साथ ही मिठाइयां बांटकर और उनकी जरूरतों के समान उन तक पहुंचा कर दिवाली मनाए जाने का कार्यक्रम संपन्न हुआ।
युवा कांग्रेस नेताओं द्वारा दिव्यांग बच्चों के साथ पूरी तरह घुल मिलकर एक परिवार की तरह दीपावली का पर्व मनाया उन्होंने बच्चों के साथ मिलकर खूब आतिशबाजी की और बच्चों का मनोरंजन किया इस बीच दिव्यांग बच्चों का उत्साह देखने लायक रहा वह खुशियों के माहौल में युवा कांग्रेस नेताओं के साथ फुलझड़ियां अनार एवं विभिन्न प्रकार के पटाखों का लुफ्त उठाते दिखे और साथ ही एक परिवार के तरह घुल मिल कर दीपावली मनाते दिखे।
कार्यक्रम के पश्चात युवा नेताओ ने कहा कि उनके लिये यह अत्यंत,सुकून देने वाला एवं आत्मसंतुष्टि भरा पल रहा औऱ उनके लिये ये दीपावली का पर्व ऐतिहासिक औऱ सार्थक सिद्ध हुआ।।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से युवा कांग्रेस जिला रायगढ़ शहर के पदाधिकारियों जिला अध्यक्ष आशीष जायसवाल, उपाध्यक्ष द्वय आशीष यादव,अज़हर हुसैन, महासचिव अनमोल अग्रवाल के साथ अभिनव भारद्वाज, सुमित सिंह,शिवम भट्ट,हर्ष भट्ट,अनुज बानी,शुभम सिंह,रितेश तिवारी,अनिरुद्ध गिरी,चीकू,प्रदीप नितेश ठेठवार,प्रदीप मिरी,योगेश ठेठवार,शिवम घोरे,राजू श्रीवास राहुल यादव उपस्थित रहे….

- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
