रायगढ़: महामंत्री ओपी चौधरी ने भूपेश सरकार को सवालों के कटघरे में खड़े करते हुए कहा कि भूपेश सरकार खेलो के जरिए अपनी राजनीति चमका रही है। खेल के मैदान में किसी तरह की राजनीति नही होनी चाहिए। ओपी ने छग में इसे एक गलत परंपरा की शुरुवात बताया। छत्तीसगढ़ी ओलंपिक में आए दिन हो रही दुर्घटनाओं को लेकर ओपी चौधरी ने सरकार की लचर व्यवस्था को लेकर लगातार सवाल उठाया है। खेलो के दौरान हो रही मौत और दुर्घटनाएं सरकार की खामिया और लचर व्यवस्था को उजागर कर रही। खेलो के मैदान में युवा खिलाड़ियों के चोटिल होने पर समुचित इलाज की व्यवस्था नहीं है। विपक्ष द्वारा ध्यानाकर्षण करने पर खामियों को सुधारने की बजाय सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ . ओलंपिक में शामिल होने वाले युवा खिलाड़ियों से घोषणा पत्र भरवाने की जानकारी
सामने आई है। खेल में है शामिल होने के पहले युवा खिलाड़ियों को यह लिखित में देना होगा कि खेल के दौरान किसी भी प्रकार की घटना दुर्घटना की जवाबदारी खिलाड़ियों की स्वय पर होगी। खेल मैदान में खेल के दौरान खिलाड़ियों के दुर्घटना अथवा चोटिल होने पर किसी प्रकार की मेडिकल सुविधाओं की व्यवस्था नही होना अमानवीय है। भाजपा नेता ओपी चौधरी ने युवा खिलाड़ियों से इस तरह से घोषणा पत्र भरवाए जाने का पुरजोर विरोध किया है और इसे छत्तीसगढ़िया का अपमान करार देते हुए ओपी ने कहा कि सरकार ऐसी ओछी हरकतों से बाज आए अन्यथा प्रदेश की जनता कभी माफ नहीं करेगी। भाजपा नेता ने कहा कि प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार छत्तीसगढ़ ओलंपिक खेलो के नाम पर गलत तरीके से राजनीति करने का प्रयास कर रही है।

- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
