सारंगढ़ । सारंगढ़ जिला मुख्यालय स्थित रेशम विभाग में संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी व मजदूरी भुगतान के साथ ही शासन प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे कार्यों को लेकर आज सारंगढ़ स्थित रेशम विभाग के औचक निरीक्षण मे जिला पंचायत सभापति अनिका विनोद भारद्वाज के प्रतिनिधि विनोद भारद्वाज ने कार्यालय पहुंच पदस्थ अधिकारियों से चर्चा कर कोसा व अन्य माध्यमों से रेशम विभाग में हो रहे कार्यों की जानकारी लेने के साथ ही मजदूरों की मांग को लेकर चर्चा किए साथ ही मजदूरों की मांग की मंशानुरूप संबंधित मजदूरों को महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना के तहत जोड़ कर शासन प्रशासन द्वारा दी जाने वाली सुविधाएं सारंगढ़ रेशम विभाग में कार्यरत सभी मजदूरों को मिले जिसके लिए जल्द ही एक मांगपत्र भेज कर इस ओर मजदूरों के हित में कार्य करने का आश्वासन दिया गया ।
आज निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सभापति अनिका विनोद भारद्वाज के प्रतिनिधि विनोद भारद्वाज के साथ ही रेशम विभाग के अधिकारियों के साथ ही कर्मचारी व कार्यरत मजदूर उपस्थित रहे।

- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
