नयी दिल्ली, दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हाउस महिला कॉलेज की कुछ छात्राओं ने आरोप लगाया है कि परिसर में आयोजित हुए दिवाली कार्यक्रम को देखने के लिए कुछ युवक कॉलेज की दीवारों और गेट पर चढ़ गए और ‘‘अश्लील नारेबाजी’’ की
प्रतिष्ठित कॉलेज की छात्राओं ने सोशल मीडिया पर 14 अक्टूबर के कई वीडियो साझा किए, जिसमें कुछ युवक कथित तौर पर चहारदीवारी फांदते हुए, परिसर में घूमते और नारे लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

पुलिस का कहना है कि अभी तक उन्हें इस मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। वहीं, कई प्रयासों के बावजूद कॉलेज की ओर से प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है।
एक छात्रा ने ट्वीट कर आरोप लगाया कि कुछ युवक जबरन कॉलेज परिसर में घुस गए और अश्लील नारेबाजी की। अन्य छात्रा ने आरोप लगाया, ‘‘रामजस कॉलेज के छात्रों ने अश्लील नारेबाजी कर कहा, ‘रामजस का नारा है, मिरांडा पूरा हमारा है’।’’
- सारंगढ़:ई-चालान के नाम पर बड़ा साइबर खेल! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता… - September 14, 2026
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
