रायगढ़। प्रशासनिक दृष्टिकोण से एसपी अभिषेक मीणा ने तीन टीआई सहित 10 पुलिसकर्मियों का ट्रांससर आदेश जारी किया है। इसके अनुसार अब शनिप रात्रे को शहर के कोतवाली थाने का प्रभारी बनाया गया है। जबकि प्रवीण मिंज चक्रधर नगर के थाना प्रभारी होंगे।
दरअसल कुछ सप्ताह पहले कोतवाली टीआई मनीष नागर का कोरबा टांसफर हुआ है। ऐसे में अब वो कोरबा जाने की तैयारी में है।इस लिहाज से एसपी ने अब तक थाना चक्रधर नगर का प्रभार संभाल रहे निरीक्षक शनिप रात्रे को कोतवाली का जिम्मा दिया है। अब शहर के प्रमुख थाने का भार उन पर रहेगा। वहीं हाल ही में एक झूठी शिकायत से चर्चा में आए प्रवीण मिंज को रक्षित केन्द्र से चक्रधर नगर का कमान सौंपा गया है। हालांकि प्रवीण मिंज ने इस झूठी शिकायत और
ब्लैकमेलिंग का निडरता से सामना करते हुए इस मामले में कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराया और आरोपियों को सलाखों के पीछे भिजवाया था। फिर भी मामला सेंसेटिव होने से एसपी ने उन्हें लाइन भेज दिया था। लेकिन उनकी काबिलियत को भांपते हुए कुछ ही दिनों में एसपी ने उन्हें ग्रामीण थानों की तुलना में शहर के सबसे बड़े चक्रधर नगर थाने का जिम्मा सौंपा है। इसके अलावा निरीक्षक सुंदर लाल बांधे
को कापू थाना प्रभारी बनाया गया था जिसे निरस्त कर उन्हें फिर से लाइन में ही रखा गया है।वहीं एसआई बीएस पैंकरा को थाना लैलूंगा से टांसफर कर
थाना प्रभारी कापू बना कर भेजा गया है । इसी तरह एएसआई अमृत मिंज को धरमजयगढ़ से रैरुमाखुर्द, एएसआई राजेन्द्र पटेल को एसपी कार्यालय से थाना यातायात, एएसआई दिलीप बेहरा को रक्षित केन्द्र से कोतवाली, एएसआई देवदास महंत को रक्षित केन्द्र से भूपदेवपुर, आरक्षक अभिषेक द्विवेदी को कोतरारोड से पूंजीपथरा व आरक्षक अभय नारायण को कोतवाली से चक्रधर नगर भेजा गया है।

- सारंगढ़:ई-चालान के नाम पर बड़ा साइबर खेल! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता… - September 14, 2026
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
