गोपालगंज: आशिक के साथ कमरे में पत्नी इश्क लड़ा रही थी. इतने में परदेस से कमा कर उसका पति घर पहुंचा और सब कुछ देखकर हैरान रह गया. मामला गोपालगंज के हथुआ थाना क्षेत्र के एक गांव का है. पति ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देखा और शोर मचाने लगा. आसपास के लोगों के सहयोग से आशिक को लोगों ने पकड़ लिया. सूचना के बाद हथुआ थाने की पुलिस भी पहुंची. दोनों को हिरासत में लेकर पुलिस थाने आई. बाद में पीड़ित के आवेदन पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. यह पूरा मामला बीते बुधवार का बताया जा रहा है.

इधर, पति ने पत्नी को भी रखने से इनकार कर दिया है. ग्रामीणों व पुलिस की पहल पर महिला फिलहाल अपने ससुराल में ही है. बताया गया कि महिला का पति दिल्ली में नौकरी करता था. उसकी पत्नी का पड़ोसी गांव के एक शख्स से संबंध था. पति के बाहर रहने का फायदा उठाकर वह अपने सास को रोज नशा की दवा दे देती थी और आशिक के साथ रोज इश्क लड़ाती थी. बुधवार की शाम उसका पति दिल्ली से अचानक किसी को बताए घर पहुंच गया. घर पर पत्नी अपने आशिक के साथ थी.
जनवरी में हुई थी दोनों की शादी
बताया गया कि इसी साल जनवरी में दोनों की शादी हुई थी. शादी के बाद से उसका पति दिल्ली और अन्य शहरों में जाकर परिवार के लिए मेहनत मजदूरी करने लगा. इधर, आशिक के साथ पत्नी के पकड़े जाने पर ग्रामीणों ने पंचायत कर मामले को रफा-दफा करने की कोशिश की लेकिन उसके पति ने पंचायत को मानने से इनकार कर दिया. इसके बाद उसने हथुआ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई.
- अब ATM से मिलेगा सरकारी राशन! छत्तीसगढ़ में नई सुविधा शुरू, लंबी कतारों से मिलेगी राहत… - August 10, 2026
- गेड़ी दौड़ से पूजा तक, क्यों खास है छत्तीसगढ़ का हरेली? - August 10, 2026
- नाबालिग को भगाकर रेप : पॉक्सो एक्ट में कोर्ट ने युवक को सुनाई 20 साल की सजा… - August 10, 2026




