सारंगढ़। शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर देश-प्रदेश में पहचान बनाने वाली शिक्षिका श्रीमती नैना साहनी के नाम एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। शासकीय प्राथमिक शाला गोडिहारी (विकास खंड सारंगढ़) में पदस्थ एवं पूर्व में ‘मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण पुरस्कार’ से नवाजी जा चुकीं शिक्षिका श्रीमती नैना साहनी को रायपुर के वृंदावन हॉल में आयोजित एक गरिमामय समारोह में ‘आचार्य शिरोमणि सम्मान 2026’ से अलंकृत किया गया।

यह सम्मान शकुंतला फाउंडेशन (छ.ग. रायपुर) द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रदान किया गया। शिक्षा के स्तर को ऊंचाइयों पर ले जाने, जनसेवा और समाज के समग्र विकास में उनके अतुलनीय योगदान के लिए यह प्रतिष्ठित पुरस्कार दिया गया है।
दिग्गजों के हाथों मिला सम्मान
समारोह के दौरान मंच पर मौजूद विशिष्ट अतिथियों—रायपुर के जिला शिक्षा अधिकारी एम.जी. सतीश कुमार, शिक्षा आयोग के पूर्व सचिव एन.के. अग्रवाल, चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष सतीश तौरानी एवं शकुंतला फाउंडेशन की संस्थापिका स्मिता सिंह के कर-कमलों से श्रीमती साहनी को प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान चिह्न सौंपकर सम्मानित किया गया।
जिलेभर से मिल रही बधाइयां
श्रीमती नैना साहनी की इस बड़ी उपलब्धि से पूरे सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के शिक्षा जगत में हर्ष की लहर दौड़ गई है। उनकी इस सफलता पर विकासखंड एवं जिला स्तरीय शिक्षक-शिक्षिकाओं, विभागीय अधिकारियों और गणमान्य नागरिकों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए बधाई दी है।
- सारंगढ़ : 42 लीटर की टंकी में भर दिया 48 लीटर पेट्रोल..नापतौल विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल…गुडेली स्थित डी.सी. पेट्रोल पंप का मामला… - September 2, 2026
- सारंगढ़ मे बिना परमिट दौड़ रही बसों और एजेंटों पर कसा शिकंजा..एजेंटों की खूनी झड़प के बाद जागा प्रशासन..परमिट, कागजात और ओवरलोडिंग की अचानक जांच शुरू… - September 2, 2026
- प्रशासन और जनता के बीच मजबूत होगी संवाद की कड़ी… गुलाब डड़सेना ने संभाला सारंगढ़ के जिला जनसंपर्क अधिकारी का पदभार..कबीरधाम में 11 कलेक्टरों के साथ काम करने का लंबा अनुभव… - September 2, 2026
