सारंगढ़: जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के साहू समाज ने प्रांतीय कार्यकारणी द्वारा मनोनीत जिला अध्यक्ष के चयन पर खासा नाराजगी जाहिर की है। नाराजगी का अलग यह है की सारंगढ़, बिलाईगढ़, बरमकेला, सरिया, भटगाँव के तहसील साहू संघ एक 12 अक्टूबर को मनोनयन को निरस्त कराने के लिए सारंगढ़ मे सामाजिक महासम्मेलन का आयोजन कराने का निर्णय लिया गया है।
संघ द्वारा जारी संदेश मे कहा गया है कि प्रदेश साहू संघ द्वारा बीते दिन 2.10.2022 को सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला का जिला अध्यक्ष मनोनयन बिना सारंगढ़ तहसील साहू संघ,सारंगढ़ नगर साहू संघ,बरमकेला तहसील साहू संघ,बरमकेला नगर साहू संघ,सरिया नगर साहू संघ बिलाईगढ़ तहसील साहू संघ,भटगांव तहसील साहू संघ, को विश्वास में लिए बिना एवम निर्वाचित पदाधिकारीयों से बिना सहमति लिए अपमानित करते हुए एकतरफ़ा जिला अध्यक्ष का मनोनयन कर दिया गया है जो सर्वथा गलत भेदभाव पूर्ण तथा अमान्य है जिस संबंध में 3 अक्टूबर को सारंगढ़ बरमकेला सरिया भटगांव बिलाईगढ़ आदि के सामाजिक पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से प्रदेश अध्यक्ष टहल सिंह साहू एवम अन्य सामाजिक पदाधिकारियों की उपस्थिति में जिला अध्यक्ष की मनोनित नियुक्ति निरस्त करने हेतु ज्ञापन दिया गया था। उक्त विषय पर प्रदेश अध्यक्ष द्वारा दो तीन दिन के भीतर उक्त विषय में परिवेक्षक भेज कर इस विषय का निराकरण करने हेतु आश्वाशन दिया गया था जो आज पर्यंत तक पूर्ण नहीं हुआ है।

उक्त विषय में सारंगढ़,बिलाईगढ़, बरमकेला, सरिया, भटगांव अंचल के समस्त पदाधिकारी के साथ साथ सामाजिक बंधुओं में रोश व्याप्त है इस हेतु दिनांक 12.10.20220 दिन बुधवार को कृषि उपज मंडी सारंगढ़ में समय सुबह 10 बजे उक्त मनोनयन को निरस्त कराने तथा सामाजिक महासम्मेलन का आयोजन किया गया है जिसमे सभी साहू समाज के सदस्यों की उपस्थिति सादर प्रार्थनीय की सदस्यों के लिए भोजन का व्यवस्था भी की गयी है।
- आबकारी विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: सारंगढ़-बिलाईगढ़ समेत 12 जिलों के जिला आबकारी अधिकारी बदले, 165 अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला… - September 17, 2026
- 17 सितंबर 2026 राशिफल: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से चमकेगा भाग्य, जानें किस राशि को मिलेगा धन, करियर और परिवार में लाभ… - September 17, 2026
- दिल्ली की जिम्मेदारी से बढ़ा छत्तीसगढ़ का गौरव, अमर पारवानी बने कैट के प्रदेश प्रभारी… - September 16, 2026
