रायगढ़,। सारंगढ का एक सहायक लाईनमैन गुपचुप तरीके ऐसे कीटनाशक दवा पी गया कि परिजनों को भनक तक नहीं लगी। उल्टी कर जब हालत बिगड़ी और मेकाहारा रेफर किया गया, तब तक देर हो चुकी थी। बिजली कर्मचारी की खुदकुशी की पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मूलतः कोरबा जिले के ग्राम पथरीपरा निवासी फूलसिंह बरेठ आत्मज . दरस राम (45 वर्ष) सीएसपीडीसीएल सारंगढ़ में सहायक लाईनमैन के रूप में सेवारत था। विगत 29 सितंबर को न जाने क्या हुआ कि फूलसिंह ने कौटनाशक दवा सेवन कर लिया। बरेठ परिवार को इसकी भनक तक नहीं लगी। काफी देर के बाद जब उल्टी करने वाले फूलसिंह की तबीयत बिगड़ी ओर परिजन उसे अस्पताल लेकर गए तो डाक्टर्स ने प्राथमिक परीक्षण में ही बताया कि कीटनाशी दवा पीने से उसकी ऐसी हालत हुई थी। सारंगढ़ में सघन उपचार के बाद भी फूलसिंह की दशा में निरंतर गिरावट को देख मंगलवार को चिकित्सकों ने उसे रायगढ़ रेफर कर दिया। ऐसे में आनन
फानन में सहायक लाईनमैन को मेडिकल कालज हॉस्पिटल लाकर भर्ती कराया गया, लेकिन देर होने के कारण जीवन ओर मृत्यु के बीच संघररत फूलसिंह ने आखिरकार दरमियानी रात लगभग 1 बजे दम तोड़ दिया। बुधवार सुबह जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सोंप दिया गया। विद्युतकर्मी ने किन कारणों से त्रस््त होकर आत्महत्या का कदम उठया, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मर्ग कायम करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

- सारंगढ़:ई-चालान के नाम पर बड़ा साइबर खेल! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता… - September 14, 2026
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
