रायगढ़, नवरात्रि में देवी दर्शन के लिए बंजारी मन्दिर गई एक महिला श्रद्धालु के गले से किसी ने सोने का चेन उड़ा दिया। देवी मंदिर में उठाईगिरी की यह वारदात पूंजीपथरा थाना क्षेत्र की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार ग्राम छोटे गुमड़ा में रहने वाली श्रीमती निलोत्तमा गुप्ता पति गोविंदराम गुप्ता (55 वर्ष) मंगलवार को नवरात्रि की नवमीं तिथि होने पर अपने बेटे विकास गुप्ता के साथ देवी दर्शन के लिए तराईमाल स्थित आस्था का केंद्र बंजारी मन्दिर पहुंची। देवी के दरबार में काफी भीड़ होने के बावजूद निलात्तमा ने धककामुक्की सहते हुए मत्था टेका और पूजा अर्चना कर जब बाहर निकली तो अपने गले में
पहने सोने की चैन को गायब पाया। महिला को आशंका है कि देवी दर्शन के दोरान भीड़भाड़ का फायदा उठते हुए किसी ने उसके गले से सोने के चैन को खींच लिया। जेवर की कीमत 20 हजार रुपए आंकी गई है। बदहवास महिला ओर उसक बेटे ने बंजारी मन्दिर में काफी खोजबीन की, लेकिन न गहना मिला ओर न ही उठाईगिरे का कोई सुराग। ऐसे में थक हारकर पीड़िता ने थाने जाकर आपबीती बताई। फिलहाल, पूंजीपथरा पुलिस अज्ञात उठाईगिर के विरुद्ध भादंवि की धारा 379 क तहत आपराधिक प्रकरण दर्ज करते हुए सीसीटीबी फुूटज खंगाल रही है, ताकि मुल्जिम का कोई सुराग हाथ लग सके।

- सारंगढ़:ई-चालान के नाम पर बड़ा साइबर खेल! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता… - September 14, 2026
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
