बलरामपुर। जिले के चांदो में एक नाबालिग से बड़ी क्रूरता सामने आई है, पहले तीन आरोपियों ने मिलकर उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया और फिर वह प्रेग्नेंट ना हो जाए इस डर से जबरन उसके घर में घुसकर बच्चा गिराने का दवाई खिला दिया।

आरोपियों के इस करतूत से उसके परिजनों ने भी सहयोग किया है पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस की टीम ने दो नाबालिग समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
बता दें कि लगभग 3 महीने पहले नाबालिग के साथ दो अपचारी समेत तीन आरोपियों ने मिलकर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया था। इस वारदात से पीड़िता बेहद आहत थी लेकिन आरोपियों की करतूत यहीं नहीं रुकी, आरोपियों को यह शक हुआ कि उनके द्वारा किए गए कृत्य से नाबालिक गर्भवती हो गई है तो उन्होंने अपने दो महिला परिजनों के साथ पीड़िता के घर में घुसकर उसे जान से मारने की धमकी देते हुए बच्चा गिराने की दवाई खिला दिया।
आरोपियों द्वारा किए गए इस बेरहमी से पीड़िता बेहद भयभीत हुई, उसने चांदो थाना में पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी दी और रिपोर्ट दर्ज कराया। पुलिस की टीम ने मामले में सक्रियता दिखाते हुए दो नाबालिग एवं दो महिलाओं समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए कार्रवाई शुरू कर दिया है।
एडिशनल एसपी सुशील नायक ने बताया कि 3 महीने पहले नाबालिग के साथ दो अपचारी समेत तीन आरोपियों ने मिलकर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों को यह शक हुआ कि उनके द्वारा किए गए कृत्य से नाबालिक गर्भवती हो गई है तो उन्होंने अपने दो महिला परिजनों के साथ पीड़िता के घर में घुसकर उसे जान से मारने की धमकी देते हुए बच्चा गिराने की दवाई खिला दिया। दो नाबालिक एवं दो महिलाओं समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए कार्रवाई शुरू कर दिया है।
- सारंगढ़:ई-चालान के नाम पर बड़ा साइबर खेल! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता… - September 14, 2026
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
