विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने भारतीय कंपनी मेडेन फार्मास्यूटिकल्स द्वारा बनाए गए चार खांसी और ठंड के सिरप को लेकर अलर्ट जारी किया है। संगठन ने कहा कि यह कफ सिरफ गाम्बिया देश में 66 बच्चों की मौत की वजह हो सकती है।

स्वास्थ्य संगठन ने अपने एक मेडिकल अलर्ट में कहा कि चार उत्पादों (प्रोडक्ट) के सैंपल्स का प्रयोगशाला में विश्लेषण किया गया है जिसमें पुष्टि हुई है कि इन उत्पादों में डायथिलीन ग्लाइकॉल और एथिलीन ग्लाइकॉल की मात्रा ऐसी थी कि जिसे स्वीकार नहीं किया जा सकता। डब्ल्यूएचओ ने चेतावनी दी कि इन्हें अन्य देशों को भी वितरित किया जा सकता है।
इस मामले को लेकर डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस एडनॉम घेब्रेयसस ने कहा कि इन चारों दवाओं में भारत में मेडेन फार्मास्यूटिकल लिमिटेड द्वारा बनाई जा रही खांसी और ठंड के सिरप शामिल हैं। डब्ल्यूएचओ ने सभी देशों में मरीजों को और नुकसान से रोकने के लिए ऐसे उत्पादों का पता लगाने और हटाने की सलाह दी है।
गाम्बिया में पिछले महीने सिंतबर में साठ बच्चों की मौत हुई। किसी कफ सिरफ पीने के बाद इन बच्चों के गुर्दों में समस्या सामने आई। तब सरकार इन मौतों के पीछे कारणों की जांच कर रही है।
- सारंगढ़:ई-चालान के नाम पर बड़ा साइबर खेल! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता… - September 14, 2026
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
