रायगढ़। थाना प्रभारी खरसिया उप निरीक्षक नंद किशोर गौतम के नेतृत्व में खरसिया पुलिस द्वारा ग्राम भालूनारा रेल्वे साईड पर पोकलेन मशीन में तोड़फोड कर वाहन की बैटरी, डीजल व टूल्स चोरी कर फरार हुये दो आरोपियों को कल दिनांक 01.10.2022 को गिरफ्तार कर आरोपियों से चोरी की 2 बैटरी बरामद कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।

थाना खरसिया में पोकलेन मशीन चलाने वाले ऑपरेटर कमलेश पाण्डेय (21 साल) ग्राम कचंदा थाना नगरदा जिला जांजगीर चांपा द्वारा दिनांक 27.07.2022 को घटना के संबंध में आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि दिनांक 26-07-2022 को ग्राम भालूनारा रेल्वे साईड में पोकलेन मशीन से काम कर शाम करीब 07-00 बजे अपने किराया मकान भेलवाडीह वापस आ गया था । दूसरे दिन सुबह सुपरवाईजर जवाहर लाल द्वारा फोन कर बताया कि बीते रात अज्ञात व्यक्तियों द्वारा पोकलेन मशीन को तोड फोड कर 02 बैटरी, डीजल, टूल सामान कीमती 15,000 रूपये को चोरी कर ले गये हैं , रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 356/2022 धारा 379, 427 IPC का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । अपराध विवेचना दौरान पोकलेन मशीन तोड़फोड चोरी में ग्राम भालूनारा के रामायण अगरिया और देवलाल चौहान के शामिल होने की जानकारी मिली, दोनों घटना के बाद से फरार थे जिनकी सूचना देने थाना प्रभारी खरसिया नंद किशोर गौतम द्वारा ग्राम भालूनारा पास अपने मुखबिर तैनात किये थे जिनकी सूचना पर कल दिनांक 01.10.2022 को दोनों आरोपी (1) रामायण अगरिया पिता परदेशी अगरिया (2) देवलाल चौहान पिता कांता लाल चौहान निवासी भालूनारा थाना खरसिया को हिरासत में लिया गया जिनसे चोरी की 2 बैटरी बरामद कर आरोपियों को जेएमएफसी खरसिया के न्यायालय रिमांड पर भेजा गया है । आरोपियों की पतासाजी और मशरूका बरमदगी में थाना प्रभारी नंद किशोर गौतम के साथ हमराह आरक्षक योगेश साहू एवं राठौर की अहम भूमिका रही है ।
दुर्गा पंडाल में आग लगने से 35 लोग झुलसे….
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले से बड़ी खबर सामने आई है. जिले के औराई कस्बे में एक दुर्गा पंडाल में आरती के समय भीषण आग लगने से पूरा पंडाल जलकर खाक हो गया. हादसे आरती के समय हुआ. इस हादसे में 35 लोगों के झुलसने की खबर सामने आ रही है. घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है. मौके पर बचाव कार्य जारी है.
भदोही जिलाधिकारी गौरंग राठी ने बताया कि इस हादसे में 35 लोग झुलसे हैं, जिसमें 20 लोगों को वाराणसी BHU रेफर किया गया है. 15 लोगों का तीन स्थानीय अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है. जिलाधिकारी ने आशंका जाहिर की है कि दुर्गा पूजा पंडाल में शार्ट सर्किट होने की वजह से आग लग सकती है. डीएम ने कहा कि मामले में जांच की जा रही है सही आकलन जांच के बाद ही पता चल सकेगा.
बताया जाता है कि जिस समय दुर्गा पूजा पंडाल में आग लगी वह दौरान डेढ़ सौ लोग पंडाल में मौजूद थे और उस समय आरती हो रही थी जैसे ही आग लगी तो पंडाल में भगदड़ मच गई. मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया है.
- प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन में बड़ी सौगात: NHM कर्मचारियों को 33 दिन के वेतन का ऐलान… - June 14, 2026
- श्रीमती उषा प्रियदर्शी वैष्णव बनीं राज्य महिला आयोग की नई अध्यक्षा..नारी सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण को मिलेगा बल… - June 14, 2026
- डॉ. दीपक जायसवाल के नेतृत्व मे सारंगढ़ जिला अस्पताल की बदली तस्वीर…आधुनिक सुविधाओं से अब मरीजों को मिल रहा नया जीवन..करोड़ों की सरकारी संपत्ति को खुर्द-बुर्द होने से बचाया..सारंगढ़ मे ब्रेन हैमरेज, लकवा और दिल की बीमारियों का इलाज संभव.. - June 14, 2026

