सीतामढ़ीः बिहार के सीतामढ़ी जिले से शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां पर दुर्गा पूजा करके घर लौट रही नाबालिग लड़की के साथ 4 युवकों ने रेप की घटना को अंजाम दिया है।

वहीं पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पूजा करके घर वापिस आ रही थी नाबालिग
जानकारी के मुताबिक, घटना सीतामढ़ी जिले के रुनीसैदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बीते गुरुवार की शाम नाबालिग लड़की दुर्गा पूजा पंडाल से पूजा करके घर वापिस आ रही थी। इसी बीच 2 बाइक पर 4 युवक सवार होकर आए और जबरन लड़की को अपने साथ उठा कर ले गए। इसके बाद 4 युवकों ने लड़की के साथ गैंगरेप किया। नाबालिग लड़की जब रात को अपने घर वापिस आई तो उसने आपबीती अपने परिजनों को बताई।
पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
वहीं लड़की के परिजनों ने शुक्रवार को महिला थाना में जाकर शिकायत दर्ज करवाई। थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों की पहचान सीतामढ़ी के रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के रणविजय कुमार और मुजफ्फरपुर के औराई थाना क्षेत्र प्रिंस कुमार के रूप में हुई है। इसके अतिरिक्त पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
- “गांव-गांव पहुंचेगा प्रशासन, मौके पर होगा समाधान!” — सारंगढ़ में ‘सुशासन तिहार 2026’ का बड़ा ऐलान… - April 29, 2026
- पट्टा मिला… पर नक्शे में नाम गायब! किसान पहुंचे कलेक्टर दरबार, न्याय की लगाई गुहार… - April 29, 2026
