नवा रायपुर इलाके में पैसों के विवाद में युवक का अपहरण कर मारपीट करने वाले 6 बदमाशों को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया है। शुक्रवार सेक्टर-27 नवा रायपुर में अपनी गर्लफ्रैंड के साथ निवासरत आकाश रंजन को उसके पुराने रूम में रह रहे साथियों ने जबरन उठाकर सेक्टर-29 स्थित किराए के घर में ले जाकर कमरे में बंद कर मारपीट की।

पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी।
घटना की सूचना अपहृत युवक आकाश की गर्लफ्रैंड ने तत्काल पुलिस को दी। राखी थाना प्रभारी लक्ष्मी जयसवाल ने टीम का गठन कर बदमाशों के चंगुल से अपहृत आकाश को छुड़वाया। इस दौरान पुलिस आने की खबर सुनते ही आरोपी रफूचक्कर हो गए।
राखी थाना प्रभारी जयसवाल ने बताया कि पीड़ित के बयान व साक्ष्यों के आधार पर सभी फरार आरोपियों की पतासाजी के लिए टीम को लगाया गया था, जिसके बाद 24 घंटे के भीतर ही आरोपियों की धरपकड़ की गई व 6 आरोपियों के खिलाफ अपहरण, गाली-गलौज मारपीट करने की धाराओं के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
- अवकाश के बाद हॉस्टल लौटा ही नहीं था अश्वनी!..के.पी. स्कूल बंधापाली के पुख्ता रिकॉर्ड्स ने खारिज किए लापरवाही के आरोप…अब जांच के घेरे में अज्ञात कॉल और खरसिया कनेक्शन.. - September 13, 2026
- गांजा तस्करों पर सरिया पुलिस का शिकंजा, थाना प्रभारी की मुस्तैदी से 10.761 किलो गांजा बरामद… - September 13, 2026
- भादी अमावस्या पर दादी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब… - September 13, 2026
