रायगढ़, सचिव सह आबकारी आयुक्त श्री निरंजन दास एवं प्रबंध संचालक सीएसएमसीएल श्री ए.पी त्रिपाठी द्वारा दिए गए निर्देश के तारतम्य में जिला रायगढ़ में अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाहियां जारी हैं। सहायक आयुक्त आबकारी श्री रामकृष्ण मिश्रा के मार्गदर्शन में गत दिवस शराब की अवैध बिक्री के विरूद्ध आबकारी वृत्त बरमकेला प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक विकास पाल साण्डे ने कार्रवाई की है। सूचना मिलने पर गस्त के दौरान डोंगरीपाली थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम छिंदपतेरा निवासी कन्हैया सारथी, साकिन छिंदपतेरा से 7 लीटर एवं ग्राम हट्टापाली निवासी अलेख चौहान के संज्ञान अधिपत्य से कुल 10 लीटर महुआ मदिरा जप्त कर आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा के तहत प्रकरण दर्ज कर जेल दाखिला की कार्यवाही की गयी। उक्त कार्यवाही के दौरान राजकुमार कश्यप, भेखराम पटेल, अन्नू ठाकुर एवं मिलन साहू उपस्थित रहे।

- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
