जांजगीर/जिले के पामगढ़ पुलिस ने जानलेवा हमला करने वाले तीन आरोपितों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस पूरे प्रकरण में सम्मिलित विधि से संघर्षरत बालक को किशोर न्याय बोर्ड पेश किया जाएगा ।
दुकान के सामने गाड़ी खड़ी करने के विवाद को लेकर आरोपितों ने घटना को अंजाम दिया था । पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक रिमांड में भेजा है।

जानकारी के अनुसार प्रार्थी राजेश प्रजापति निवासी भैसो ने थाना पामगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह भैंसों बस स्टैंड में किराना दुकान चलाता है। 29 सितंबर को को रात्रि 8:30 बजे के आसपास मोनू साहू अपना हाईवा वाहन खड़ी किया था। जिसे प्रार्थी द्वारा हटाने को कहने पर मोनू साहू, फिरत साहू एवं सोनू साहू सभी निवासी भैंसों एवं विधि से संघर्षरत बालक ने एक राय होकर प्रार्थी की हत्या करने की नीयत से डंडा राड वील पाना एवं पेचकस तथा ईट से मारकर प्राणघातक हमला किए ।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपितों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 397/2022 धारा 294, 506,323, 307, 34 भा द वि पंजीबद्ध किया गया । मोनू साहू, फिरत साहू एवं सोनू साहू सभी निवासी भैंसों को दिनांक 30 सितंबर 22 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया । प्रकरण में सम्मिलित विधि से संघर्षरत बालक को किशोर न्याय बोर्ड पेश किया जाएगा।
आरोपितों को गिरफ्तार करने में उपनिरीक्षक ओमप्रकाश कुर्रे, सहायक उपनिरीक्षक शिव चन्द्रा, अरुण सिंह प्रधान आरक्षक अजय कुमार, विजय निराला आरक्षक श्रीकांत सिंगर, शिव सागर, भुनेश्वर साहू एवं रज्जू रात्रे का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
- सेवा संकल्प को जनआंदोलन बनाने जुटे सामाजिक संगठन… - September 23, 2026
