जब तक चाहा जिश्म से खेला और जब चाहा बेच दिया : शादी का झांसा देकर कई साल तक किया रेप, फिर चौपाटी घुमाने के बहाने दो लाख में बेच दिया….
पुलिस की लाख कोशिश के बावजूद अपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। एक के बाद एक लगातार इस तरह की घटनाएं घट रही हैं। पुलिस लोगों को लगातार जागरूक कर रही है। इसके बाद भी क्राइम की वारदातें नहीं थम रही हैं। नया मामला उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले का है। इस जिले में प्यार में धोखा देने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।
युवती ने अपने प्रेमी पर आरोप लगाया कि शादी का झांसा देकर वो कई साल तक शारीरिक संबंध बनाता रहा। शादी की बात करने पर वह मुकर जाता था। घरवालों के दबाव बनाने के बाद शादी करने से पहले वह घुमाने के बहाने मुंबई ले गया। जहां उसे 2 लाख रुपये में बेच दिया। किसी तरह जान बचाकर वह घर लौटी और परिजनों को आपबीती सुनाई, जिसे सुनकर सभी दंग रह गए।
पीड़िता ने आरोप लगाते हुए बताया कि “मुंबई में उसने मुझे 10-15 दिन ठीक से रखा। इसके बाद एक दिन जुहू चौपाटी घुमाने ले गया और कहा कि तुम यहीं रुकना मैं अभी आ रहा हूं, लेकिन वो वापस नहीं आया। इसके बाद मेरे पास एक लड़की और एक लड़का आया। दोनों ने कहा कि मेरे साथ चलो, हमनें तुम्हें 2 लाख रुपये में खरीदा है। किसी तरह वहां से भागकर घर पहुंचने पर परिवार वालों को पूरी बात बताई। इसके बाद घरवालों ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। पुलिस FIR दर्ज कर जांच में जुटी है।
- बचे हुए चावल से बना लें प्रोबायोटिक्स से भरपूर कांजी राइस, गर्मियों के लिए है परफेक्ट रेसिपी, नोट करें विधि… - March 6, 2026
- विष्णुप्रिया तुलसी के सूखने पर इसे कहीं भी फेंक देते हैं? नुकसान से बचना है तो जान लें नियम और विसर्जन की विधि… - March 6, 2026
- धुरंधर: द रिवेंज का ट्रेलर आज होगा रिलीज, जानें फिल्म की खास बातें… - March 6, 2026
