कैथल : पूंडरी क्षेत्र के एक गांव निवासी 10वीं कक्षा की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। गांव के ही 5 युवकों पर दुष्कर्म का आरोप लगा है।

15 वर्षीय नाबालिगा ने महिला थाना में आरोपी दीपक, हर्ष, साहिल, सचिन और गोल्डी के विरुद्ध शिकायत दी है।
शिकायत में आरोप लगाया कि सभी आरोपियों ने मिलकर नवम्बर 2020 में गांव में ही उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। उसके बाद भी आरोपियों ने उसे डरा धमकाकर कई बार दुष्कर्म किया। आरोपी कहते थे कि अगर इसके बारे में किसी को बताया तो उसे जान से मार देंगे। आरोपी बार-बार जबरदस्ती करने लगे तो युवती ने परिजनों को मामले के बारे में बताया। महिला थाना प्रभारी डा. नन्ही देवी ने बताया कि नाबालिग की शिकायत पर पांचों आरोपियों के विरुद्ध पोक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत मुकद्दमा दर्ज कर लिया गया है। मैजिस्ट्रेट के सामने पीड़िता के बयान करवाए जा रहे हैं। फिलहाल पांचों युवक घर से फरार हैं। जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।
- सारंगढ़ बिलाईगढ़ : शराब पीकर स्कूल आने वाले, नेटवर्क मार्केटिंग में लिप्त और दबंगई करने वाले 3 शिक्षक सस्पेंड…कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के कड़े निर्देश पर डीईओ जे.आर. डहरिया की गाज..1 प्रधान पाठक पर विभागीय जांच की अनुशंसा..लापरवाह शिक्षकों में मचा हड़कंप.. - July 30, 2026
- हसौद में कथित अवैध शराब कारोबार पर बढ़ा आक्रोश, निष्पक्ष जांच की उठी मांग… - July 30, 2026
- सारंगढ़:किस्त जमा फिर भी मोबाइल लॉक? ग्राहकों ने लगाए गंभीर आरोप… - July 30, 2026




