नई दिल्लीः आज से नवरात्रि का पावन पर्व शुरू हो रहा है। नवरात्र पर्व के लिए देशभर में माता के मंदिरों में तैयारी शुरू हो चुकी है। वहीं, भक्त भी अपनी मनोकामना पूर्ति के लिए माता के स्वागत के लिए तैयारी में जुटे हुए हैं। लेकिन इसी बीच एक बड़ी खबर आ रही है। खबर है कि पीएम मोदी नवरात्रि में किसानों के खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का पैसा ट्रांसफर करेंगे। बता दें कि किसानों को दी जाने वाली किसान सम्मान निधि की ये 12वीं किस्त है, जिसके तहत 2000 रुपए का भुगतान किया जाएगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सितंबर के महीने में ही किसानों की पीएम सम्मान निधि योजना की 12वीं किस्त मिल जाएगी। 30 सितंबर तक ये पैसा डायरेक्ट किसानों के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर हो सकता है। इससे पहले आप पीएम किसान किस्त का स्टेट्स चेक कर लें। इससे पता चल जाएगा कि आपके अकाउंट में 2000 रुपये आएंगे या नहीं।
आपको बता दें कि सरकार ने पीएम किसान योजना में कई गड़बड़ियां पाईं। इन्हें रोकने के लिए सरकार ने ई केवाईसी अनिवार्य कर दिया. किसानों से ई-केवाईसी अपडेट कराने की आखिरी डेट 31 अगस्त रखी गई. लेकिन किसानों की ई केवाईसी पूरी नहीं हुई, इसलिए इसे आगे बढ़ा दिया गया। इस वजह से किसानों को 12वीं किस्त का पैसा मिलने में देरी हो रही है।

- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
