दिनांक 25 /9/ 2022 को जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ (छ.ग.) के वरिष्ठ आंतरिक सहायक आंतरिक लेखा परीक्षण एवं करारोपण अधिकारियों की बैठक आहूत ग्राम टमटोरा में आहूत कि गयी थी।

सर्वप्रथम आपसी परिचय का कार्यक्रम हुआ इसके उपरांत इस जिले के आंतरिक लेखा परीक्षण एवं करारोपण अधिकारी संघ का गठन करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।
उपस्थिति सभी अधिकारियों ने सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन निम्नानुसार किया-
अध्यक्ष – सुंदरमणी पटेल सारंगढ़
उपाध्यक्ष – शिशुपाल साहू बरमकेला
सचिव – समारू लाल प्रेमी बिलाईगढ़
सदस्य – शेष सभी करारोपण अधिकारी रहेंगे..
संघ का पंजीयन कराने का प्रस्ताव पारित
सर्वप्रथम सहायक आंतरिक लेखा परीक्षण एवं करारोपण अधिकारी संघ का पंजीयन कराने का प्रस्ताव पारित किया गया इस संघ का गठन का उद्देश्य आपसी तालमेल से कार्य की सुचारू संचालन तथा संघ के हित में कार्य करना होगा। प्रत्येक 5 वर्ष में संघ का चुनाव तथा वर्ष में दो बार कम से कम बैठक का आयोजन कर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।
उक्त बैठक मे रामलाल जयसवाल, सारंगढ़ ,अंजन मेहर सारंगढ़, सुंदर मणि पटेल सारंगढ़ (अध्यक्ष) , विजय कुजूर सारंगढ़, शिशुपाल साहू बरमकेला (उपाध्यक्ष), निकेतन चौधरी बरमकेला, मयाराम साहू बिलाईगढ़, श्यामलाल चेलक बिलाईगढ़, समारू लाल प्रेमी बिलाईगढ़, राजेंद्र कुमार साहू बिलाईगढ़, सुरेश कुमार राठिया, जगनथिया प्रताप सोनवानी, रमेश सोनवानी, सिलेस्टीन टोप्पो इत्यादि उपस्थित थे।

