जगन्नाथ बैरागी

रायगढ़/सारंगढ़: छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव, जिला पंचायत सदस्य क्रमांक-07(सारंगढ़) श्रीमती बैजंती नंदू लहरे की कार्यशैली और कुशल नेतृत्व क्षमता से प्रभावित होकर छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम की अनुशंसा पर प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल की सहमति से प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस मोहन मरकाम ने वैजंती नंदू लहरे को रायगढ़ जिले में महिला संगठन को मजबूती प्रदान करने हेतु प्रभारी का दायित्व सौंपा है। इससे पहले वैजंती नंदू लहरे जिला जांजगीर-चांपा की महिला कॉंग्रेस कमेटी की प्रभारी थीं।
उच्चशिक्षा मंत्री उमेश पटेल,जिला अध्यक्ष अरुण मालाकार अजर विधायक के मार्गदर्शन में मिला संगठन दी जायेगी मजबूती– बैजंती नंदू लहरे
वैजंती नंदू लहरे ने जिला पदाधिकारियों को उनपर विश्वास जताने के लिए आभार जताया और साथ ही कहा कि उनका कार्य उच्च शिक्षामंत्री श्री पटेल,श्री मालाकार और विधायक के आदेशानुसार पार्टी में महिलाओं को संगठित करने औऱ मजबूती प्रदान करने की रहेगी।

बैजंती नंदू लहरे ने अधिक से अधिक महिलाओं को पार्टी से जोड़ने पर जोर देने की बात भी कही। उन्होंने उषा रंजन श्रीवास्तव कार्यालय प्रभारी छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस कमेटी रायपुर को नियुक्ति पत्र जारी करने हेतु साधुवाद दिया।
एक साथ कई जिम्मेदार पद का निर्वहन करने में सक्षम बैजंती नंदू लहरे–
कांग्रेस नेत्री बैजंती नंदू लहरे के बारे में कहा जाता है कि वो संगठन के हर पद में खुद को रमा लेती हैं और अपने कार्यों के प्रति समर्पित रहती हैं। इसी का परिणाम है कि आज प्रदेश महासचिव(छ ग प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी),जिला प्रभारी-(महिला),जिला पंचायत सदस्य,जिला योजना समिति/स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास की सदस्य,टास्क फोर्स रायगढ़ सदस्य,तथा वन्य एवं पर्यावरण समिति की भी सदस्य हैं।
- “मां” की मौत का दर्द लेकर इंसाफ की तलाश में दर-दर भटकता बेटा!अब सिर्फ सारंगढ़ एसपी सुनील शर्मा से न्याय की उम्मीद..जमीन विवाद के बाद बुजुर्ग मां की मौत से टूटा परिवार…दोषियों पर जल्द कार्रवाई की लगाई गुहार.. - September 19, 2026
- सारंगढ़ में शिक्षा की राह लौटे बच्चे, सेवा संकल्प ने जगाई नई उम्मीद… - September 19, 2026
- सारंगढ़ में सेवा संकल्प का असर, छूटी पढ़ाई फिर शुरू; बच्चों ने बुना सुनहरा भविष्य… - September 19, 2026
